Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Election 2021 : रामपुर में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, सपा ने बदला प्रत्‍याशी, यहां देखें पूरी सूची

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:06 PM (IST)

    रामपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी के साथ स‍ियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। सूची में शाम‍िल प्रत्‍याशियों ने गत‍िव‍िध‍ियां अचानक से तेेज कर दी हैं।

    Hero Image
    निवर्तमान चेयरमैन चंदरपाल सिंह अब दो वार्डों से लड़ेंगे चुनाव,

    मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur Panchayat Election District Panchayat Member Candidate List : रामपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी के साथ स‍ियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। सूची में शाम‍िल प्रत्‍याशियों ने गत‍िव‍िध‍ियां अचानक से तेेज कर दी हैं। माना जा रहा है क‍ि अब वे क्षेत्र में जोर आजमाइश शुरू कर देंगे। वहीं दूसरी ओर सपा ने प्रत्‍याशी में बदलाव क‍िया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है सूची

    भाजपा ने जो सूची जारी की है, उसमें जिला पंचायत के वार्ड एक से सुरेंद्र कुक्कू जाटव, दो से इंद्रजीत कौर, तीन से नरेश बाबू गंगवार, चार से यशपाल सिंह, पांच से सुरेंद्र गंगवार, छह से सुखवंत कौर, सात से डौली रंधावा, आठ से रूप किशोर मौर्या, नौ से पीरजा चौहान, 10 से निधि रुहेला, 11 से संध्या सिंह, 12 से पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन ख्याली राम लोधी, 13 से पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, 14 से विमला देवी, 15 से देवेंद्र चौधरी, 16 से जगदीश सैनी, 17 से पूजा पाल, 18 से कृष्ण अवतार लोधी, 20 से जागेश्वर दयाल दीक्षित प्रत्याशी बनाए गए हैं। श्री दीक्षित रामपुर शहर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वार्ड 21 से पूनम यादव, वार्ड 22 से महासिंह राजपूत, 23 से संजय चौधरी, 24 से तेजपाल लोधी, 25 से गीता देवी, 26 से जगपाल यादव उम्मीदवार हैं। श्री यादव शाहबाद के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होने पर अब वह जिला पंचायत का चुनाव लड रहे हैं। वार्ड 27 से देवकी नंदन मौर्य, 28 से संजय यादव, 29 से मिथलेश जाटव, 30 से हंसराज पप्पू जाटव को प्रत्याशी बनाया है। श्री पप्पू की पत्नी ममता चमरौआ की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। वार्ड 31 से मुनेश गंगवार, 32 से रामवती, 33 से अंजू पटेल और वार्ड 34 से नेहा कश्यप भाजपा की प्रत्याशी हैं। अंजू पटेल के पति अमरीश पटेल जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं।

    सपा ने बदला प्रत्याशी

    समाजवादी पार्टी ने वार्ड 31 के प्रत्याशी को बदल दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में इस वार्ड से साबिर रजा को प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन शुक्रवार को इनका नाम काटकर महेश बाबू को प्रत्याशी बना दिया। सपा नेता फरहान खां ने बताया कि अब महेश बाबू ही प्रत्याशी होंगे। इनके अलावा वार्ड 12 से रेशमा, 32 से नाजरीन और 34 से सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अब तक जिला पंचायत के 34 में से 31 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तीन वार्डों में प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

    कांग्रेस और बसपा उलझन में

    प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और बसपा उलझन में हैं। कांग्रेस ने तीन दिन पहले एक सूची जारी की थी, जो चंद घंटे बाद ही रद हो गई थी। नई सूची अभी तक जारी नहीं हो सकी है। बसपा ने अभी तक कोई सूची जारी नहीं की है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर का कहना है कि वार्ड 10 में प्रत्याशी का चयन बाकी है। शीघ्र सूची जारी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें :-

    World Autism Awareness Day 2021 : ऑटिज्म पीडि़तों के ल‍िए द‍िखाना होगा अपनापन, थैरेपी से आएगा सुधार, जान‍िए बीमारी के लक्षण और उपचार

    Haridwar Kumbh Mela 2021 : प्रतीक्षालय का कलर बताएगा कहां जाने वाले हैं श्रद्धालु, शाही स्‍नान को लेकर रेलवे ने शुरू की तैयारियां

    Chief Minister Panchayat Incentive Award : बेहतर कार्य पर मुरादाबाद की पांच ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, पंचायती राज मंत्री का गांव भी शाम‍िल

    कोविड-19 के कारण लंदन में फंसे मुरादाबाद के न‍िर्यातक की संपत्ति हड़पने का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner