Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड-19 के कारण लंदन में फंसे मुरादाबाद के न‍िर्यातक की संपत्ति हड़पने का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 02:32 PM (IST)

    कोविड-19 के दौरान विदेश में सपरिवार फंसे महानगर के एक निर्यातक की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने के आरोपित मैनेजर को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोपित मैनेजर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने जेल भेज दिया।

    Hero Image
    निर्यातक की बीवी ने ससुर व मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।

    मुरादाबाद, जेएनएन। कोविड-19 के दौरान विदेश में सपरिवार फंसे महानगर के एक निर्यातक की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने के आरोपित मैनेजर को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोपित मैनेजर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस थाना प्रभारी के मुताबिक महानगर में दीनदयाल नगर की रहने वाली पूर्णा मदान ने पांच मार्च को तहरीर दी। बताया कि उनके पति आनंद भाटिया साईं एक्सपोर्ट फर्म के मालिक हैं। दीनदयाल नगर में 200 वर्ग मीटर में उनका मकान है। इसके अलावा 450 वर्ग मीटर के दो अन्य भूखंड हैं। कारोबार के सिलसिले में पति अधिकांश समय लंदन में रहते हैं। संपत्ति व कारोबार की देखभाल की जिम्मेदारी पति ने कागजी तौर पर अपने पिता रजनीश भाटिया के हाथ सौंप दी। बीते एक वर्ष में रजनीश भाटिया व कंपनी के मैनेजर सत्यपाल सिंह निवासी बसेरा हिमगिरी कालोनी ने पति के नाम की संपत्ति हड़पने का जाल बुना। ससुर रजनीश भाटिया बेटे के साथ विदेश में थे। इस बीच आनंद भाटिया को साजिश की भनक लग गई। उन्होंने पिता के पक्ष में किया गया करार खत्म कर दिया। तब सत्यपाल सिंह ने रजनीश भाटिया के इशारे पर कारखाना तोड़ना शुरू कर दिया। तब महिला ने ईमेल व वाट्सएप की मदद से घटना की जानकारी मुरादाबाद पुलिस को दी। छह फरवरी को दंपती मुरादाबाद लौटे। छानबीन में पता चला कि ससुर के इशारे पर सत्यपाल सिंह ने निर्यातक का मकान, कारखाना व खाली प्लाट कूट रचित तरीके से बतौर किराएदार हथिया लिए हैं। आरोपित ने फर्जी रसीद भी तैयार करा ली हैं। गंभीर आरोपों के तहत दोनों आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। को अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी ने आरोपित मैनेजर सत्यपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    ​​​​​यह भी पढ़ें :-

    Haridwar Kumbh Mela 2021 : प्रतीक्षालय का कलर बताएगा कहां जाने वाले हैं श्रद्धालु, शाही स्‍नान को लेकर रेलवे ने शुरू की तैयारियां

    Chief Minister Panchayat Incentive Award : बेहतर कार्य पर मुरादाबाद की पांच ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, पंचायती राज मंत्री का गांव भी शाम‍िल

    Indian Railways : रेल यात्र‍ियों को बड़ी राहत, लंबी दूरी की 46 ट्रेनें 10 अप्रैल के बाद चलेंगी, यहां देखें सूची

    पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में सुनवाई, आजम खां और अब्‍दुल्‍ला के बचाव में ग‍िनाए फ‍िल्‍मों के नाम

    एक घंटे में चार बार शौचालय गया कैदी, हर बार हाथ पर मला साबुन, कलाई च‍िकनी हुई तो हथकड़ी न‍िकाल हो गया फरार

     

    comedy show banner
    comedy show banner