विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad Weather : गढ़वाल और कुमायूं मंडल में भारी वर्षा के आसार, पश्चिमी यूपी में अलर्ट

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 19 Jul 2021 06:07 AM (IST)

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड़ के गढ़वाल व कुमायूं मंडल में भारी वर्षा की संभावना ...और पढ़ें

भारी वर्षा के कारण गंगा व सहायक नदियों में बढ़ सकता है जलस्तर।
भारी वर्षा के कारण गंगा व सहायक नदियों में बढ़ सकता है जलस्तर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड़ के गढ़वाल व कुमायूं मंडल में भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग की आशंका से गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना के चलते पश्चिमी यूपी को अलर्ट किया गया है। बाढ़ नियंत्रण खंड केे द्वारा मौसम विभाग की इस आशंका से अपने अधिकारियों व प्रशासन को सचेत करते हुए चौकसी बरतने को कहा गया है। चूंकि उत्तराखंड़ के यह दोनों मंडल पश्चिमी यूपी से सटे हुए हैं। इनमें अधिक बारिश होने पर उसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी क्षेत्र पर पड़ता है।

बाढ़ नियंत्रण खंड मुरादाबाद के एक्सइएन मनोज कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के जारी इनपुट पर विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया है। खासतौर गंगा के दायरे वाली बाढ़ नियंत्रण चौकियों के स्टाफ को गंगा के जलस्तर पर नजर रखने को कहा गया है ताकि अचानक सामने आने वाली हर परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। उन्हाेंने यह भी बताया कि इस सूचना से प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है ताकि प्रशासन द्वारा सजगता बढ़ा दी जाए। गंगा से सटे बाढ़ की आशंका वाले गांवों को भी अलर्ट करते हुए उनमें धार्मिक स्थलों व चौपाल के माध्यमों से मुनादी कराई गई है ताकि रात में ग्रामीण गंगा वाले क्षेत्रों की तरफ आवाजाही नहीं करें। पूरी तरह सचेत रहें। किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं रहे।

हरिद्वार व बिजनौर से फिर छोड़ा 50 हजार क्यूसेक से अधिक पानी : बाढ़ नियंत्रण खंड मुरादाबाद के एक्सइएन मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह में हरिद्वार बैराज से 52345 क्यूसेक और बिजनौर से 37770 क्यूसेक और शाम को हरिद्वार से 54875 व बिजनौर से 54153 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर कुछ बढ़ सकता है। हालांकि रविवार की शाम तक तिगरी में गंगा की गेज 199.10 पर थी जबकि यहां खतरे का लाल निशान 202.420 पर है।

यह भी पढ़ें :-

Murder : सवा करोड़ की संपत्ति के ल‍िए जीजा ने साले को मार डाला, पुलिस के श‍िकंजे में आरोप‍ित, जांच जारी

मोबाइल पानी में ग‍िरने पर ऐसा गुस्‍सा, नाराज मह‍िला ने चाकू से हमला कर पड़ोसन को मार डाला, गिरफ्तार

UP Police : फर्जीवाड़े से हास‍िल की पुलिस की नौकरी, पत‍ि ने भी द‍िया साथ, महिला सिपाही निलंबित

Corona Vaccination in Moradabad : केंद्र पर पहुंचकर बोला व्‍यक्ति-प‍िता की तो छह साल पहले मौत हो चुकी है, फ‍िर टीका क‍िसे लगा द‍िया