विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder : सवा करोड़ की संपत्ति के ल‍िए जीजा ने साले को मार डाला, पुलिस के श‍िकंजे में आरोप‍ित, जांच जारी

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 02:58 PM (IST)

मंडल के रामपुर में संपत्ति के लालच में जीजा ने अपने ही साले की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक ...और पढ़ें

घटना टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा का मझरा अपलगढ़ की है।
घटना टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा का मझरा अपलगढ़ की है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मंडल के रामपुर में संपत्ति के लालच में जीजा ने अपने ही साले की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक करीब सवा करोड़ की संपत्ति का इकलौता वारिस था। पुलिस ने हत्यारोपित जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा का मझरा अपलगढ़ की है।

गांव निवासी राम गोपाल की तबीयत खराब रहती है। वह थाना अजीमनगर के ग्राम हशमतगंज उर्फ नगला गणेश में रहने वाले दामाद नंद किशोर और 20 वर्षीय बेटे अर्जुन के साथ दवा लेने मुरादाबाद गए थे। रात आठ बजे दवा लेकर वापस लौटे। रात होने के कारण नंद किशोर ससुराल में ही रुक गया। जीजा और साले दोनों छत पर बैठने चले गए। करीब एक घंटे बाद नंद किशोर नीचे आ गया और नहाने चला गया। अर्जुन काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसके पिता बुलाने छत पर चले गए। वहां बेटा जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। बेटे की हालत देख उनकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। रात में ही उसे टांडा में प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से इन्‍कार कर दिया। इस पर स्वजन उसे मुरादाबाद ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद स्वजन टांडा के ही एक और प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर गांव पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। स्वजन ने दामाद नंद किशोर पर हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टांडा कोतवाली प्रभारी परवेज कुमार ने बताया कि मृतक के गले पर निशान मिले हैं, जिससे उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने की थी दो शादी, इकलौता बेटा था अर्जुन : रामगोपाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की करीब 20 साल पहले डिलीवरी के समय मौत हो गई थी। तब गीता पैदा हुई थी, जो वर्तमान में नंद किशोर की पत्नी है। बाद में रामगोपाल ने दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी कृष्णा से अर्जुन पैदा हुआ था, जो उनकी संपत्ति का इकलौता वारिस था। रामगोपाल की 12 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करीब साठ लाख रुपये है। इसके अलावा मकान व अन्य संपत्ति मिलाकर करीब सवा करोड़ की संपत्ति रामगोपाल की है। नंद किशोर की नजर इस संपत्ति पर थी। वह कई बार ससुर से जमीन अपने नाम करने के लिए भी कह चुका था। 

यह भी पढ़ें :-

UP Police : फर्जीवाड़े से हास‍िल की पुलिस की नौकरी, पत‍ि ने भी द‍िया साथ, महिला सिपाही निलंबित

Rampur Nawab Family : नवाब खानदान के संपत्ति बंटवारे में अब फिर से दाखिल होगी आपत्ति

Corona Vaccination in Moradabad : केंद्र पर पहुंचकर बोला व्‍यक्ति-प‍िता की तो छह साल पहले मौत हो चुकी है, फ‍िर टीका क‍िसे लगा द‍िया