Move to Jagran APP

Moradabad Top News : एक क्लिक पर पढ़ें मुरादाबाद व आसपास की आज की वो खबरें जो दिनभर सुर्खियों में रहीं

Moradabad Top News 26 June 2022 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम सिंह लोधी को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया। लोकसभा उप चुनाव के लिए मंडी समिति में रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 05:35 PM (IST)
Moradabad Top News : एक क्लिक पर पढ़ें मुरादाबाद व आसपास की आज की वो खबरें जो दिनभर सुर्खियों में रहीं
मुरादाबाद व आसपास की आज की बड़ी खबरें।

Rampur Loksabha By-election Result 2022: रामपुर में भगवा परचम, सपा को हराकर भाजपा के घनश्‍याम लोधी बने सांसद: लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी सांसद बन गए। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के करीबी आसिम राजा को 42192 मतों से पराजित किया। घनश्याम सिंह लोधी को 367397 वोट मिले, जबकि आसिम राजा को 325205 मत प्राप्त हुए‌। 33 राउंड चली मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जीत हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम सिंह लोधी को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया। लोकसभा उप चुनाव के लिए मंडी समिति में रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत में 18 राउंड तक सपा प्रत्याशी आसिम राजा आगे रहे, लेकिन 19 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर बढ़ता ही गया। यहां क्लिक करके पढ़ि‍ए पूरी खबर...

loksabha election banner

Rampur Loksabha By-election Result 2022: कभी आजम के लिए बांसुरी बजाते थे घनश्‍याम, आज उन्‍हीं के गढ़ में दी सपा को करारी शिकस्‍त: रामपुर में आजम खां का तिलिस्‍म तोड़ते हुए एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज की। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की यह चौथी जीत है। इससे पहले तीन बार रामपुर में भगवा लहरा चुका है। इस बार भाजपा प्रत्‍याशी घनश्‍याम लोधी ने आजम खां के करीबी सपा प्रत्‍याशी आसिम रजा को शिकस्‍त दी। घनश्‍याम ने 40 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। घनश्‍याम लोधी को 367397 तो वहीं सपा के आसिम राजा को 325205 वोट मिले। भाजपा ने दो बार के एमएलसी घनश्याम लोधी को अपना प्रत्‍याशी बनाकर बड़ा दांव चला था क्‍योंकि घनश्‍याम एक समय समाजवादी पार्टी में ही थी और आजम खां के बेहद करीबी थे। हालांकि, अब घनश्‍याम लोधी ने जीत दर्ज कर आजम खां को उन्‍हीं के गढ़ में करारी शिकस्‍त दी है, क्‍योंकि यह चुनाव आजम की प्रतिष्‍ठा से जुड़ा था। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां को ही प्रत्‍याशी चुनने और चुनाव लड़वाने की जिम्‍मेदारी दी थी, जिसमें आजम खां मात खा गए। यहां क्लिक करके पढ़ि‍ए पूरी खबर...

Rampur Loksabha By-election Result 2022: जानिए कौन हैं घनश्याम लोधी जो सपा के आसिम राजा को हराकर पहली बार बने रामपुर के सांसद: रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के घनश्‍याम लोधी ने सपा प्रत्‍याशी आसिम राजा को हराकर पहली बार सांसद बने। इससे पहले वह दो बार एमएलसी रह चुके हैं। वह इसी साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थे और आजम खां के बेहद करीबी माने जाते थे। रामपुर में भाजपा की जीत आजम खां के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। घनश्‍याम लोधी को सबसे ज्‍यादा 367397 मत मिले, वहीं सपा के आसिम राजा को 325205 वोट मिले। घनश्याम सिंह लोधी दो बार विधान परिषद चुने जा चुके हैं। सबसे पहले वह समाजवादी पार्टी के समर्थन से कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से 2004 में एमएलसी बने थे। इसके बाद इसी क्षेत्र से 2016 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एमएलसी बने। यहां क्लिक करके पढ़ि‍ए पूरी खबर...

Sambhal News: राजघाट पर स्‍नान करने पहुंचे दो दोस्‍तों की गंगा में डूब कर मौत, फरीदाबाद की एक हेलमेट कंपनी में करते थे काम: राजघाट गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे दो दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। घाट किनारे खड़े लोगों ने जब दोनों को डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। आधा घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव गोताखाेरों ने गंगा से बाहर निकाले। सूचना पर पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव केवलपुर टिपेड़ा निवासी प्रमोद (24) पुत्र रामरईस, धीरेंद्र (22) पुत्र भूरे उर्फ यादराम दोनों दोस्त थे। यह फरीदाबाद में एक हेलमेट फैक्ट्री में नौकरी करते थे। 24 जून को दोनों घर पर आए थे। रविवार को वह गंगा नहाने के लिए राजघाट गंगा घाट पर पहुंच गए। दोनों नहाते समय गहरे पानी में पहुंचे तो अचानक डूबने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते हुए देख शोर मचा दिया। गोताखोरों की भी नजर इन पर पड़ गई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गंगा से बाहर निकाला गया। यहां क्लिक करके पढ़ि‍ए पूरी खबर...

Moradabad News: कागजों में पिता को पति दिखाकर बन गई ग्राम प्रधान, जांच में खुली पोल तो छिनी प्रधानी: चुनाव लड़ने के लिए नाबालिग का बालिग दिखाना, सीट सुरक्षित हो जाने पर अनुसूचित जाति की महिला से शादी करना, इस प्रकार के मामले तो अक्‍सर सामने आते रहते हैं। लेकिन, मुरादाबाद में प्रधान बनने के लिए दस्‍तावेजों में धोखाधड़ी करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने नाबालिग होते हुए न सिर्फ दस्‍तावेजों में छेड़छाड़ करके खुद को बालिग घोषित कर दिया, बल्कि आधार कार्ड व अन्‍य दस्‍तावेजों में पिता को अपना पति दिखा दिया। फर्जी दस्‍तावेजों के सहारे वह चुनाव लड़ गई और जीत भी गई। बाद में गांव की ही एक महिला ने एसडीएम कोर्ट में याचिका डालकर मामले की शिकायत की। जब एसडीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही मिली। अब आरोपित महिला प्रधान को पद से हटा दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यहां क्लिक करके पढ़ि‍ए पूरी खबर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.