Rohilkhand से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने Bhupendra Singh, पार्टी में मुरादाबाद मंडल का दबदबा
New UP BJP President News मंडल के मुरादाबाद रामपुर अमरोहा व सम्भल में भाजपा की स्थिति मजबूत नहीं कही जा सकती है। रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने इस बार जीत हासिल कर ली है लेकिन इसे स्थाई नहीं कहा जा सकता है।

मुरादाबाद, (संजय रुस्तगी)। Chaudhary Bhupendra Singh News: भाजपा की राजनीति में अब मुरादाबाद मंडल का दबदबा रहेगा। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंडल के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। अब जिले के चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा में प्रदेश की कमान मिली है। वह रुहेलखंड से पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा व सम्भल में भाजपा की स्थिति मजबूत नहीं कही जा सकती है। रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने इस बार जीत हासिल कर ली है, लेकिन इसे स्थाई नहीं कहा जा सकता है। सम्भल में सांसद सपा के हैं तो एक चंदौसी विधानसभा सीट भाजपा के पास है, जबकि सपा तीन सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
मुरादाबाद में पांच सपा और एक सीट भाजपा के पास है। सांसद डा. एसटी हसन सपा से हैं। रामपुर में सपा के पास तीन व भाजपा के पास दो विधायक हैं। अमरोहा में सांसद बसपा के हैं। चार विधानसभा सीटो में दो भाजपा व दो सपा के पास हैं। विपक्ष के इस वर्चस्व को तोड़ने के लिए भाजपा व्यापक रणनीति तैयार कर काम कर रही थी। पिछले दिनों एक-एक राज्यसभा सदस्य को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा सीट पर एक विधान परिषद सदस्य को लगाया गया। इन्हें कमजोर बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे सौभाग्य कहे या रणनीति का हिस्सा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मंडल से संबंध रखते हैं। उनका पैतृक गांव बिजनौर जिले में हैं।
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 25 Aug 2022
भूपेंद्र सिंह चार बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। अब उन्होंने रुहेलखंड को प्रदेश अध्यक्ष वाला क्षेत्र होने का भी गौरव दिलाया है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि भूपेंद्र व धर्मपाल सिंह की वजह से पार्टी को मुरादाबाद मंडल में ही नहीं पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाभ होगा।
मुरादाबाद में कांठ व बिलारी में जाट काफी संख्या में है। इसके अलावा अमरोहा जिले के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिले भी जाट बाहुल्य हैं। भाजपा में मुरादाबाद मंडल का दबदबा होने से क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिल सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।