Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में JP Nadda और सुबह Amit Shah से मुलाकात, दोपहर में UP BJP President बन गए चौधरी भूपेंद्र सिंह

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:17 PM (IST)

    New UP BJP President News भूपेंद्र सिंह ने ताजपोशी से पहले भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की। उन्हें बुधवार को आजमगढ़ से सीधे दिल्ली के लिए बुलावा आया है। करीबी लोगों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह को रात में ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी।

    Hero Image
    Chaudhary Bhupendra Singh Latest Update: दिल्‍ली स्थित यूपी भवन में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह मुलाकात करते भाजपा नेता। जागरण

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Chaudhary Bhupendra Singh News: भाजपा ने बुधवार को भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष घोषित कर दिया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष की रेस में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन, बुधवार को अचानक बदले घटनाक्रम से चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh) का नाम चलने लगा और गुरुवार को उन्‍हें ही भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष घोषित कर दिया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:- UP BJP President: जानिए कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह, 33 साल में कैसे तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर

    भूपेंद्र सिंह ने ताजपोशी से पहले भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की। उन्हें बुधवार को आजमगढ़ से सीधे दिल्ली के लिए बुलावा आया है। करीबी लोगों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह को रात में ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात हुई थी। नड्डा ने उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें:- UP BJP President : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट वोट पर भाजपा की नजर, भूपेन्द्र सिंह को बनाया यूपी का अध्यक्ष

    इसके बाद गुरुवार सुबह गृहमंत्री व पार्टी के कुशल रणनीतिकार अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब आधा घंटे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इसके बाद दोपहर में भूपेंद्र सिंह को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बुला लिया गया। वहीं से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें:- UP BJP President: नए प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के सामने में घर में ही भाजपा को मजबूत करने की बड़ी चुनौती

    रात से ही दिल्ली में जमा हो गए भाजपाई

    भूपेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने की संभावना के तहत शहर के भाजपाई बुधवार रात ही दिल्ली पहुंच गए थे। हालांकि उनकी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात नहीं हो सकी थी। सुबह से उनके स्वागत की तैयारी चल रही थीं। घोषणा होते ही वहां खुशी का माहौल हो गया। भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण के साथ एकदूसरे को बधाई देकर खुशी जताई।

    मुरादाबाद के भाजपा नेताओं ने दी बधाई

    नई दिल्‍ली स्थित यूपी भवन पहुंचे पर भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को मुरादाबाद के तमाम नेताओं ने बधाई दी। शहर विधायक रितेश गुप्‍ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्‍यस्‍त समेत तमाम नेता सुबह ही दिल्‍ली पहुंच गए थे।