विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 27 Nov 2017 10:45 AM (IST)

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जर्जर तारों की सूचना अधिकारियों को लगातार दी लेकिन फिर भी तार नहीं बदले गए।

मुरादाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत
मुरादाबाद में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

मुरादाबाद (जेएनएन)। प्रशासनिक अधिकारी किस हद तक लापरवाह हो सकते हैं इसका उदाहरण मुरादाबाद में देखने को मिला है। यहां बिलारी के सलाई गांव में रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 18 साल के युवक सुखबीर कश्यप की मौत का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने मुआवजे और तार हटवाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेता

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जर्जर तारों की सूचना अधिकारियों को लगातार दी लेकिन फिर भी तार नहीं बदले गए। अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की हवा में नहीं हो रहा सुधार, बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।