यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया डरपोक नेता
अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

सम्भल (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने एक बार फिर आग उगली है। इस बार उनके निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। आजम खां ने कल सम्भल में नगर पालिका में एक जनसभा को संबोधित किया था।
अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद डरपोक नेता हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ इस बार से डर रहे थे कि वह विधानसभा का चुनाव हार जाएंगे। इसी कारण से वह चुनाव मैदान में नहीं उतरे। आजम खां ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हारने के डर के कारण ही विधान परिषद सदस्य बन गए। वह तो विधान परिषद में नेता सदन भी नहीं बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विधायक का चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं थी। यदि वह सीएम रहते भी विधायकी का चुनाव लड़ते तो पता चलता कि भाजपा का विरोध कितना ज्यादा है।
इसके बाद आजम खां के निशाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। आजम खां ने कहा कि नरेंद्र मोदी को बेटियों की ङ्क्षचता तो उन्हें बाद में करनी चाहिए, पहले वह बेटी का पिता बनके दिखाएं। नगर पालिका में आजम खां ने सपा प्रत्याशी नाजिया लुकमान के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से धर्म के नाम पर बंटवारा शुरू हो गया है। जब हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण को लेकर बयान दिया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया। जब हमारे नेता ने श्री कृष्ण को लेकर बयान दिया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया। अब तो श्री कृष्ण के समर्थक और, श्रीराम के और का राग अलापा जाने लगा है।
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रवक्ता ने कहा, हर वोटिंग लिस्ट में होती है गड़बड़ी
आजम खां ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत देश में एक फिल्म का विरोध देश में हो रहा है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, पीएम के प्रस्तावक व कलराज मिश्र का नाम गायब
आजम खां ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो पूरी तरह अफसरशाही को दबाव में लेकर काम कर रही है। उनका पूरा हमला भाजपा पर ही केंद्रित रहा।
यह भी पढ़ें : इलाहाबाद में पत्नी के साथ ई-रिक्शा पर मत डालने पहुंचे नंदी, केशव ने भी डाला वोट
आजम खां ने उन्होंने कहा कि भाजपा आज ताजमहल गिराने की बात कह रही है हमने भी इस सरकार से कह दिया कि हम तुम्हारे साथ हैं। ताजमहल की जगह शिव मंदिर भी बना दो। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से धर्म के नाम पर बंटवारा शुरू हो गया है।
भाजपा के बड़े नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने तो हमारे नेता मुलायम सिंह यादव पर भी आरोप लगा दिए जबकि उनका खुद का दामाद मुसलमान है तो वह सेकुलर हैं, जबकि बाकी गद्दार हैं।