विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ की हवा में नहीं हो रहा सुधार, बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 27 Nov 2017 10:15 AM (IST)

रविवार को एक्यूआइ बढ़कर 362 हो गया, जो कि देश की राजधानी दिल्ली के एक्यूआइ 352 से अधिक रहा।

लखनऊ की हवा में नहीं हो रहा सुधार, बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण
लखनऊ की हवा में नहीं हो रहा सुधार, बढ़ता ही जा रहा प्रदूषण

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। राजधानी की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदूषित कणों की बढ़ोतरी दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में सुधार नहीं दिख रहा है। शहर में वायु गुणवत्ता का सूचकांक सुधर नहीं रहा है। यहां की आबोहवा में सूक्ष्म पर्टिकुलेट मैटर व जहरीली गैस का दबाव बढ़ता जा रहा है। खराब एयर क्वॉलिटी से व्यक्ति का सांस लेना भी दूभर हो गया है।

ऐसे में लोगों में बीमारी बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले करीब 17-18 दिनों से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में उतार-चढ़ाव जारी है। बीच में दो दिन एक्यूआइ 337 पर ठहरा रहा। ऐसे में लोगों में प्रदूषण का स्तर घटने की आस जगी।

वहीं उलट शनिवार से हवा में पर्टीकुलेट मैटर और बढ़ने लगे। ऐसे में एक्यूआइ 351 हो गया। वहीं रविवार को एक्यूआइ बढ़कर 362 हो गया, जो कि देश की राजधानी दिल्ली के एक्यूआइ 352 से अधिक रहा। इसके अलावा गाजियाबाद 449, कानपुर 419, मुजफ्फनगर 399 व फरीदाबाद का एक्यूआइ 327 रहा।

दिन में गर्मी बरकरार: शहर में दिन में गर्मी और रात में सर्दी का सिलसिला जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा जो शनिवार को 8.4 था वह रविवार को बढ़कर 9.6 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम साफ रहेगा।

यह रहा प्रदूषण का हाल:
दिन                                एक्यूआई
बुधवार                               351
गुरुवार                               337
शुक्रवार                             337
शनिवार                             551
रविवार                              362

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।