Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yogi Adityanath Government : रक्षाबंधन पर प्रदेश की लाखों बहनों ने उठाया योगी आदित्यनाथ सरकार की निशुल्क बस यात्रा का लाभ

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 04:22 PM (IST)

    Yogi Adityanath Government Free Bus Journey to Female योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया। इसमें महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी यह सुविधा दी गई।

    Hero Image
    रक्षाबंधन पर प्रदेश की लाखों बहनों ने उठाया निशुल्क बस यात्रा का लाभ

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क सरकारी बस यात्रा योजना ने इस बार यात्री संख्या के नए कीर्तिमान बनाए हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस सुविधा को देखते हुए रविवार रात 12 बजे तक इसके 75 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड बनाने की संभावना है। योगी आदित्यनाथ सरकार की सुविधा का लाभ हिंदु समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय की बहनों ने भी उठाया। उन्होंने भी एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की योगी सरकार का धन्यवाद दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम के अनुसार इसमें 70 प्रतिशत तक वह यात्री हो सकते हैं, जिन्हें सरकार ने निशुल्क यात्रा का लाभ दिया। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथसरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। इसमें महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी यह सुविधा दी जा रही है।

    तीन दिन में 75 लाख यात्रियों के सफर का अनुमान

    परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के अनुसार सामान्य दिनों में निगम की बसों में प्रतिदिन 14-15 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व के शुरुआती दो दिन में आंकड़ा 50 लाख से अधिक पहुंच गया। इनमें लगभग 70 प्रतिशत महिला यात्री थीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए 66 घंटे के ‘सम्मान के तोहफे’ का लाभ लिया। एमडी सरवर ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह 6 बजे से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। पहले दिन आठ को 19.5 लाख से ज्यादा लोगों ने यात्रा की, जो सामान्य दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था।

    रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को तो यह संख्या 31.7 लाख के पार पहुंच गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में 210 प्रतिशत से अधिक रही। तीसरे दिन 10 अगस्त को दोपहर 12.50 बजे तक 13 लाख यात्री सफर कर चुके थे और रात 12 बजे तक यह संख्या 25 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इस तरह तीन दिनों में 75 लाख से अधिक लोग बसों में यात्रा करेंगे, जो परिवहन निगम के इतिहास में अभूतपूर्व संख्या है।

    चलाई गईं अतिरिक्त बसें, तैनात रहे सभी कर्मचारी

    प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार आठ की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं और बेटियों के लिए सभी श्रेणी की रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवधि में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई गईं और समस्त अनुबंधित बसों को भी संचालन में लगाया गया। प्रमुख बस स्टेशनों गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर एवं इटावा पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ड्यूटी और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई।

    चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि

    चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है, जिसमें 1800 किलोमीटर संचालन पूर्ण करने पर 1200 रुपये का भुगतान और छह दिनों तक लगातार कार्य करने पर अतिरिक्त 0.55 रुपया प्रति किलोमीटर दिया जाएगा। वहीं तकनीकी कर्मचारियों को भी प्रतिदिन उपस्थित रहने पर एकमुश्त 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। संचालन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने वाले कार्मिकों और पर्यवेक्षकों को भी 5000 रुपये प्रति स्टेशन के हिसाब से सम्मानित किया जाएगा।

    आठ वर्ष में 1.23 करोड़ बहनों को मिला मुफ्त सफर का लाभ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 2017 में शुरू हुई रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की योजना बीते आठ वर्षों में नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गई है।

    यह भी पढ़ें- रोडवेज बसों में तीन दिन तक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा से महिलाएं बेहद प्रसन्न, बोलीं- Thank You So Much योगी भ‍ैया

    आठ वर्ष में 1,23,30,194 महिलाओं को इसका लाभ मिला है, जिसके लिए सरकार ने 101.42 करोड़ रुपया वहन किया। इनमें 2023 में सर्वाधिक 29 लाख से अधिक महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।

    यह भी पढ़ें- UP News: योगी आदित्यनाथ सरकार के बेड़े में शामिल होगा अत्याधुनिक अगस्ता एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर

    यह सुविधा खासकर ग्रामीण, पिछड़े और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए “सम्मान का तोहफा” साबित हुई है। जिससे उन्हें सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा का अवसर मिला।