रोडवेज बसों में तीन दिन तक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा से महिलाएं बेहद प्रसन्न, बोलीं- Thank You So Much योगी भैया
Women Thanks CM Yogi Adityanath on RakshaBandhan उत्तर प्रदेश में पहली बार महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई है। मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं। इतना ही नहीं शहर में संचालित ई-बस सेवा में भी महिलाएं निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : त्यौहारों और किसी भी पर्व को लेकर बेहद गंभीर और संजीदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में महिला और बहनों के बीच भी बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं को तत्काल प्रभाव से लागू कराने को लेकर तमाम रिकार्ड बना चुके सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार रक्षाबंधन पर तो ऐसा फैसला किया, जिसके बारे देश के अन्य राज्य सोच भी नहीं सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की महिलाएं, बहनें और बेटियां साधुवाद दे रही हैं। आठ अगस्त को तड़के से महिलाएं, बहन और बेटियां उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की सभी बसों में सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर रही हैं।
दिया जा रहा है शून्य मूल्य का टिकट
इन सभी को यह सुविधा दस अगस्त यानी रक्षाबंधन के एक दिन बाद भी जारी रहेगा, जिससे कि यह लोग आराम से अपने घरों तक वापस लौट सकें। बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट दिया जा रहा है, जिससे कि इनको परेशानी न हो और यात्री की संख्या की भी जानकारी हो सके।
मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे तक
भाइयों को राखी बांधने के लिए सहयात्री के साथ दूसरे शहर की मु्फ्त यात्रा आठ अगस्त से ही प्रारंभ करने वाली लाखों बहनों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया। रोडवेज बसों में इनको मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगा। मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं। पहली बार महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क सफर करने की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं शहर में संचालित ई-बस सेवा में भी महिलाएं निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार
महिलाओं ने इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार का यह फैसला सराहनीय है। अक्सर बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर नहीं जा पातीं थीं, लेकिन इस योजना से सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जरूर पहुंचेंगी। यह फैसला तो योगी आदित्यनाथ सरकार को महिलाओं के प्रति सम्मान है। तीन दिन तक निशुल्क सफर करने से काफी आसानी होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में राखी पर बहने 3 दिन कर सकेंगी मुफ्त में बस यात्रा, 8 साल में 1.23 करोड़ महिलाओं को मिला ये उपहार
कोई भी बहन भाई से मिलने से वंचित नहीं रहेगी
बहनें मायके में भाइयों को आसानी से राखी बांधने के बाद आराम से घर लौट सकेंगी। पहले किराया देने में मुश्किल होने पर कई महिलाएं मायके नहीं जा पाती थीं, लेकिन इस फैसले के बाद अब कोई भी बहन भाई से मिलने से वंचित नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में आज से 10 अगस्त तक बस में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं, पहली बार सहयात्री का भी नहीं लगेगा टिकट
सरकार ने बहनों को इस बार तीन दिन मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। यह खुशी की बात है और सबसे खास बात है कि एक सहयात्री को यात्रा करने की सुविधा दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।