UP Breaking News: यूपी में आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत; आजमगढ़ जिले में सबसे ज्यादा गई लोगों की जान
Uttar Pradesh Breaking News Update। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली समेत सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको मिलेंगी Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में...

जागरण ऑनलाइन डेस्क, वाराणसी: । Uttar Pradesh Breaking News Update। मानसून के आने के साथ ही बादलों की सक्रियता और बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह से लेकर देर रात तक कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ आकाशीय बिजली की गरज चमक के साथ 11 लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक छह लोगों की मौत आजमगढ़ जिले में तो गाजीपुर जिले में चार लोगों की मौत हो गई।
मंगलवार को बारिश के दौरान आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी सूर्यनाथ यादव, मेंहनगर में ग्राम पंचायत बरवा सागर के मुहम्मदपुर नियामतपुर गांव के पूर्वी सिवान में शशिकला, शैलेश यादव उर्फ बब्बी, अमन, अनुराग यादव, देवगांव कोतवाली के कोटा खुर्द गाव में सुनील कुमार की आकाशीय बिजली से जान चली गई।
बार एसोसिएशन की आम सभा में मंगलवार दोपहर हंगामा हो गया। कुछ अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी और एल्डर्स कमेटी में पिछले एक माह से रार चल रही है। दोनों ही समय-समय पर बैठके कर एक-दूसरे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करते रहे हैं। खबर को डिटेल से पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जागरण संवाददाता, बांदा: बबेरू के ग्राम हरदौली निवासी सभाजीत कुशवाहा का 25 वर्षीय पुत्र श्रीचंद्र भैंस लेकर चराने गया था। गांव के बाहर भैंस हांकते समय पैर फिसलने से वह कोदवा तालाब में डूब गया। दूसरे चरवाहे राजकरन ने उसे डूबते देखकर बचाने का प्रयास किया। बाहर निकालने में सफल न होने पर स्वजन व अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बबेरू कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि वह तैरना नहीं जानता था।
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की अंतरिम जमानत स्वीकृत हो गयी है। पत्नी ने वर्ष 2018 में थाना मंटोला में केस दर्ज कराया था। दहेज उत्पीड़न एवं अन्य धारा में ये मामला दर्ज कराया था। पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की अंतरिम जमानत स्वीकृत कर एसीजेएम द्वितीय ने रिहाई के आदेश दिए हैं।
आगरा। ताज का दीदार करने आई विदेशी पर्यटक के कैमरे की एसेसरीज का बैग मंगलवार को चोरी हो गया। सीसीटीवी में बैग ले जाते युवक की फुटेज मिली। युवक की पहचान स्मारक में संरक्षण का काम करने वाले ठेकेदार के मजदूर सलमान के रूप में हुई। वह बैग स्मारक के बाहर एक दुकान पर रख आया था। बैग में कैमरे का लेंस और मेमोरी कार्ड रखा था। युवक को पकड़ने के बाद पूछताछ की गई तो उसने बैग ले जाने की बात कबूल की। बैग बरामद होने पर पर्यटक एंगी लिन को बैग सौंप दिया गया। सलमान को पुलिस को सौंप दिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

जागरण संवाददाता, बदायूं : बिसौली से सैदपुर, वजीरगंज होते हुए बरेली जा रही रोड़वेज बस गांव सुरसेना सरौरी के पास अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई है। जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
प्रभारी निरीक्षक धनजय कुमार पांडेय ने थाने की गाड़ी व एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी वजीरगंज भेजा गया। हादसे में बिसौली निवासी किरण, फईम, केसर, नाजरीन, इस्तकार खां, अभिनव, सुधा गुप्ता समेत 12 लोग घायल हुए हैं।तीन लोगो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। अन्य लोगों का का इलाज जारी है। बताया जा रहा है बस का स्टीयरिंग फेल होने की वजह से हादसा हुआ है।
मेरठ के लिसाड़ीगेट में वाशिंग मशीन ठीक करने आए मिस्त्री ने युवक की घर के अंदर पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोप है की वाशिंग मशीन ठीक करने के बाद भी मिस्त्री को इरशाद पैसे नहीं दे रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। मिस्त्री ने इरशाद की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित जाहिद खुद ही थाने पहुंचा और हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ। आगरा में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी में लोगों को राहत मिली। ऐसे में नामनेर चौराहे पर बच्चों ने खूब मस्ती की।
Afzal Ansari Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज अफजाल अंसारी की अयोग्यता के मामले पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 12 जुलाई तय की है। बताते चलें कि इससे पहले गाजीपुर स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत 4 साल की सजा सुनाई थी।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर: अखंड नगर में डबल मर्डर होने पर आइजी प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 15 मिनट तक गांव मे रहे। मृतक के परिवारजन और गांववालों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। कहा 24 घंटे में घटना का राजफाश होगा।

जागरण संवाददाता, सिराथू: सावन के पहले दिन आसमान में छाई बदली के तले और बीच-बीच में रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच किसानों ने लोकगीत गाकर धान रोपाई का काम किया।
मेरठ के कबाड़ी बाजार में व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल के यहां हुई चोरी का पुलिस ने राजफाश कर दिया हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे दो लाख बरामद करने का दावा किया है।
इंस्पेक्टर देहली गेट विनय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व व्यापारी नेता के यह दुकान में कुंबल लगाकर गले में रखे 6 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। चार चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस ने इनमे से तीन लोगो को रविवार को गिरफ्तार कर उनसे दो लाख रुपए बरामद किए हैं। बाकी रुपया और चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Raebareli News: रायबरेली के छतोह क्षेत्र के पदुमपुर गांव में मंगलवार सुबह दीवार गिरने से 23 वर्षीय युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजन आनन फानन में नसीराबाद सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही घायल युवती के भाई ने परशदेपुर चौकी में पड़ोसी अनिल कुमार के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, कई बार कहने के बाद भी पड़ोसी ने जर्जर दीवाल को नही गिराया जिससे आज सुबह दीवाल गिरने से मेरी बहन घायल हो गयी।

UP Live Updates: महेवा घाट थाना अंतर्गत सरसावा गांव निवासी गगिया देवी40 पत्नी बुधनी । गंगिया मंगलवार सुबह 11:00 बजे छत के ऊपर कपड़ा सुखाने गई थी। घर की छत के ऊपर से गुजरी 11000 हाई वोल्टेज खुली तार की चपेट में आ गई करंट के झटके लगने से छत से नीचे जमीन पर आ गिरी। आसपास के मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

कानपुर देहात : झींझक रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे बुलंदशहर के अमरगढ़ निवासी 22 वर्षीय मोनू कुमार का शव पड़ा मिला।मंगलपुर पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। पिता जयवीर सिंह को मोबाइल से मौत की सूचना दे दी गई है और परिवार के यहां के लिए रवाना हो गया है।
लालगंज। सोमवार से हो रही तेज बरसात के चलते कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में एक मकान का लेंटर ढ़ह गया। उक्त मुहल्ला निवासी एवं पूर्व सभासद रामबाबू का एक मकान बंद पड़ा है। बगल में ही उनके चचेरे भाई विजय पासवान के मकान का निर्माण हो रहा है। बरसात के दौरान बंद पड़े मकान की छत अचानक ढह जाने से मकान का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। बगल में खड़े विजय पासवान के पुत्र उमेश मलबे की चपेट में आने से घायल हो गया।
Gorakhpur News। Yogi Adityanath। श्रावण मास के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर प्रार्थना की। मंगलवार को तड़के मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर स्थापित शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध ऋतुफल के रस एवं दूध से रुद्राभिषेक किया।
Gorakhpur News: इस्लामिक स्टेट आफ खुरासान प्रोविंस (आइएसकेपी) के देशव्यापी नेटवर्क से जुड़े गोरखपुर के तारिक से पूछताछ के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की लखनऊ टीम ने उससे जुड़े गोरखपुर के दो युवकों को उठा लिया। टीम दोनों को लेकर लखनऊ गई थी जिसमें पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है तारिक लंबे समय से आतंकी संगठन से जुड़ा है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिजनौर जिले में चांदपुर-नहटौर मार्ग पर सोमवार आधी रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक बदमाश मुरादाबाद और दूसरा बिहार का रहने वाला है। बदमाशों ने चांदपुर में लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में बदमाशाें की गोली से चांदपुर थाना प्रभारी बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण बाल बाल बचे।
Ghazipur: खानपुर व जंगीपुर क्षेत्र में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सिघौना हाल्ट के अपलाइन की पटरियों के बीच युवक के टुकड़े हो गए। अंदेशा है कि युवक को अन्यत्र से लाकर यहां फेंका गया। हालांकि पुलिस शिनाख्त में जुटी है। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना रेलवे हाल्ट के उत्तरी किनारे अप लाइन की दोनों पटरियों के मध्य एक अज्ञात युवक का शव मिला। सोमवार की देर रात युवक के शरीर के ऊपर से कई ट्रेन गुजर गईं थीं। उधर, जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिठ्ठापारा गांव निवासी 22 वर्षीय रवि यादव पुत्र स्व. रामजी यादव सोमवार की रात 11बजे सिटी रेलवे स्टेशन गाजीपुर पर कट गया। दो भाइयों व एक बहन में यह छोटा था। वह ट्रेन से कैसे कटा स्वजन इसको लेकर हैरान हैं। आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
आगरा में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अस्पताल में भर्ती एक घायल ने दम तोड़ दिया। जय प्रकाश और उनके 12 वर्षीय पुत्र वरुण के बाद उनकी पत्नी ब्रजेश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर सोमवार की रात को चालक ने नशे में कार दौड़ा आटो को रौंद दिया था। जिसमे आटो चालक भोला पिता-पुत्र समेत पांच सवारियों की माैत हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हर साल सावन में बाबा का हर सोमवार अलग-अलग रूप शृंगार किया जाता है। इस तरह श्रद्धालुओं को पूर्णिमा समेत पांच झांकियों का दर्शन मिलता है। इस बार अधिमास के कारण सावन 59 दिन का है तो आठ सोमवार पड़ रहे हैं। इसमें दो पूर्णिमा भी मिलेगी। इससे सावन में अभी 10 शृंगार होंगे। श्रृंगार का दिन और तारीख जानने के लिए क्लिक करें...
सावन की शुरुआत चार जुलाई से हो रही जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान गंगा स्नान करने और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिलों व बिहार से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार दर्शनार्थियों और आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंगलवार से यहां के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। फिलहाल अधिकतर जिलों में बादल डेरा जमाए हुए हैं। बूंदाबांदी के बाद निकलने वाली धूप से बढ़ रही उमस के कारण लोग परेशान है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें
