विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Accident: भीषण हादसे में छह पहुंची मृतक संख्या, मरने वालों में पति-पत्नी और बेटा भी, कार ने रौंदा था आटो

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 04 Jul 2023 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2023 10:36 AM (IST)

आगरा में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अस्पताल में भर्ती एक घायल ने दम तोड़ दिया। जय प्रकाश ...और पढ़ें

Agra Road Accident: खेरागढ़ में कार और ऑटो की टक्कर में मृतक संख्या हुई छह।
Agra Road Accident: खेरागढ़ में कार और ऑटो की टक्कर में मृतक संख्या हुई छह।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में खेरागढ़-सैंया मार्ग पर सोमवार रात चालक ने नशे में कार दौडाकर आटो को रौंद दिया। भीषण टक्कर के चलते आटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे पिता-पुत्र और चालक समेत पांच लोगों की मौत देर रात हुई थी। मंगलवार सुबह अस्पताल में एक और घायल जय प्रकाश की पत्नी ब्रजेश ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आटो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। चालक के साथ शराब पीने वाले उसके दो साथियों को पुलिस ने रात एक बजे पकड़ लिया।

सड़क पर मची चीखपुकार

घटना रात करीब 11 बजे घटित हुयी। खेरागढ़ से आटो में 10 सवारियां सैंया की ओर आ रहीं थीं। पेट्रोल पंप के पास सामने से आती तेज रफ्तार कार ने आटो को रौंद दिया। आटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आटो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला।

देर रात हुयी थी पांच की मौत

एसीपी महेश कुमार ने बताया चिकित्सकों ने 38 वर्षीय आटो चालक भोला निवासी अएला, सैंया समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की रात एक बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों के नाम बृजमोहन शर्मा, मनोज शर्मा निवासी खेरागढ़, जय प्रकाश उनके 12 वर्षीय पुत्र वरुण निवासी नगला उदैया खेरागढ़ हैं। मंगलवार सुबह घटना में घायल जय प्रकाश की पत्नी ब्रजेश की मौत अस्पताल में हो गयी।

कार चालक शराब पीकर आया था

पुलिस के अनुसार छानबीन में सामने आया कि कार चालक अएला सैंया निवासी बंटी ने खेरागढ़ में अपने दो साथियों पिंकू और बनिया के साथ शराब पार्टी की थी। दोनों मित्रों को गांव में छोड़कर कार से घर जा रहा था। चालक बंटी नशे में था। एसीपी ने बताया कि पिंकू और बनिया को पकड़ लिया। कार छोड़कर फरार चालक बंटी की तलाश की जा रही है।