विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023: वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये रूट प्लान...

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Tue, 04 Jul 2023 08:39 AM (IST)

सावन की शुरुआत चार जुलाई से हो रही जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान गंगा स्नान करने और श्रीकाशी ...और पढ़ें

वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये रूट प्लान...
वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये रूट प्लान...

जागरण संवाददाता, वाराणसी: सावन की शुरुआत चार जुलाई से हो रही जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान गंगा स्नान करने और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिलों व बिहार से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार दर्शनार्थियों और आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस बाबत ट्रैफिक विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

आटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग

  • गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट, लकड़ी मंडी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्याल, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज पुन: चौकाघाट
  • लहुराबीर से मलदहिया चौराहा, साजन, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुआडीह चौराहा, -भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा, लंका
  • लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा, बीएलडब्ल्यू, मंडुआडीह, लहरतारा होते कैंट रेलवे स्टेशन या चांदपुर
  • अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, आंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, भोजूबीर, गिलट बाजार
  • चौकाघाट, ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड, खजुरी तिराहा, पांडेयपुर आटो, ई-रिक्शा एवं रिक्शा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र
  • बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लगड़ा हाफिज, रामापुरा, गौदोलिया
  • गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा, गोदौलिया
  • मैदागिन से गौदोलिया
  • पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
  • रविंद्रपुर ब्राडवे से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया
  • रामनगर सुजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज, मैदागिन
  • लंका से सामने घाट शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
  • मैदागिन से गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहे तक
  • गुरुबाग से रामापुरा से बेनिया बाग तिराहा तक
  • रविंद्रपुरी के ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होकर गोदौलिया तक
  • भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा।
  • आटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग