विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बाल-बाल बचे चांदपुर थाना प्रभारी, बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 04 Jul 2023 09:50 AM (GMT+05:30)

Bijnor Police Encounter News In Hindi पुलिस से मुठभेड़ गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तार बदमाश लूट ...और पढ़ें

Bijnor News In Hindi: बदमाशाें की मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर।
Bijnor News In Hindi: बदमाशाें की मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर।

जागरण टीम, चांदपुर-बिजनौर। चांदपुर- नहटौर मार्ग पर सोमवार आधी रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए । पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक बदमाश मुरादाबाद और दूसरा बिहार का रहने वाला है। बदमाशों ने चांदपुर में लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

चेकिंग के दौरान भाग निकले थे कार सवार बदमाश

सोमवार रात शुगर मिल पुलिस चौकी के सामने पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कस्बे की ओर से आ रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। थाना प्रभारी और शुगर मिल पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर बदमाशों के पीछे लग गए। पुलिस को पीछे से आता देख बदमाशों ने अपनी गाड़ी ग्राम अज्जू नंगली जाने वाले रास्ते पर मोड़ दी। इस दौरान चल रही तेज रफ्तार गाड़ी के खेत में घुसने पर बदमाश निकलकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस की टीम ने की जवाबी फायरिंग

पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो बदमाश घायल हो गए जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। एक गोली चांदपुर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जिसमें वे बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर एएसपी देहात रामअर्ज सीओ सरवम कुमार भी मौके पर पहुंचे। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया।

बिहार और मुरादाबाद के निकले बदमाश

पकड़े गए बदमाश मुरादाबाद के थाना कटघर के पीतल नगरी निवासी अनूप वर्मा पुत्र शशि वर्मा व धनु कुमार व पुत्र सिपाही राय निवासी वगही सारण खोड़ाइ वध बिहार के रहने वाले हैं। फरार बदमाश मुरादाबाद और आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक आइटेन गाड़ी और दो तमंचे बरामद हुए। बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।

3 दिन पहले बदमाशों ने जिला सहकारी बैंक से पैसे निकाल कर जा रहा है किसान से 59 हजार रुपए लूट लिए थे। वहीं 20 दिन पहले चांदपुर से एक डेढ़ लाख की स्टांप चोरी कर लिए थे। सीओ ने बताया कि पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है

एसपी नीरज जादौन ने कहा कि चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी है। उनसे पूछताछ की जा रही है।