Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: सपा व‍िधायक पूजा पाल पर एक्‍शन, व‍िधानसभा में सीएम योगी का अखि‍लेश पर तंज

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 05:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। विधान सभा में ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। विधान सभा में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के 'पीडीए' नारे को 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा। उधर, सपा ने व‍िधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर कर दिया है। विधायक पूजा पाल ने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और प्रदेश का कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदन में सीएम योगी का अखि‍लेश पर तंज

    उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। विधान सभा में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के 'पीडीए' नारे को 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    समाजवादी पार्टी से बाहर की गईं विधायक पूजा पाल

    समाजवादी पार्टी ने विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, राकेश सिंह और अभय सिंह के बाद पूजा पाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी एक पत्र में दी गई। विधायक पूजा पाल ने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और प्रदेश का कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सीएम योगी ने खारिज किया 29000 स्कूल बंद होने का दावा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए 29,000 स्कूल बंद करने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत और आधुनिक हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं हो रहे, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाओं के साथ इंटीग्रेटेड कैंपस में बदला जा रहा है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि ये ऐसे स्कूल हैं जिनमें 50 से कम छात्र हैं और जो 1 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। इनका पेयरिंग बड़े और सुसज्जित कैंपस से किया जा रहा है, ताकि छात्र-शिक्षक अनुपात 22:1 रखा जा सके और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    फतेहपुर में मकबरा के विवाद के चलते पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल

    मकबरा के विवाद के चलते आबूनगर उत्तरी की आठ हजार की आबादी पिछले तीन दिनों से कर्फ्यू जैसे माहौल में रह रही है। चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को मकबरे की इस तरह से किलेबंदी कर दी कि परिंदा भी पर न मार सके। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

    सिनेतारिका शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ गुरुवार की सुबह संत प्रेमानंद से एकांतिक वार्ता में आशीर्वाद लेने पहुंचे तो संत प्रेमानंद ने उन्हें नामजप करने का संदेश दिया। कहा ये परमानंद का बाजार है, इसमें संतों के वचन जितने लूट सकते हो लूट लो। जीवन भी एक अभिनय है, जिसे सुंदर करने के लिए हमें हमेशा नामजप करना चाहिए। ताकि दूसरा जन्म भी हमें मिले तो देश दुनिया की सेवा करने का मौका मिले। न कि किसी जीव जंतु के रूप में धरती पर पैदा हों। अगला जन्म सफल करने के लिए नामजप सबसे सरल उपाय है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में होगी भारी बारिश

    एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दी है, लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...