Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: IIT कानपुर के कार्यक्रम में शामि‍ल हुए CM योगी, राहुल गांधी की याचिका पर HC में आदेश सुरक्षित

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:57 PM (IST)

    UP Top उत्तर प्रदेश की शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें में आज बात करेंगे आईआईटी कानपुर की जहां समन्वय कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िया गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शामि‍ल हुए। दूसरी बड़ी खबर राहुल गांधी से जुड़ी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लि‍या गया है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। उत्तर प्रदेश की शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें में आज बात करेंगे आईआईटी कानपुर की, जहां समन्वय कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िया गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शामि‍ल हुए। दूसरी बड़ी खबर राहुल गांधी से जुड़ी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लि‍या गया है। उधर, अमेठी में हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर हुआ। इसके अलावा तीन और खबरें है। इन सभी खबरों को नीचे व‍िस्‍तार से पढ़ सकते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT कानपुर के कार्यक्रम में शामि‍ल हुए CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आईआईटी में आयोजित समन्वय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री और उद्योग के साथ समन्वय कर आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इंडस्ट्री और अकादमिक जगत को मिलकर चेतन मन से मॉडर्न स्टडी, अवचेतन मन से ही नवाचार और अचेतन मैं से शोध और अनुसंधान कार्य करना चाहिए मन के इन तीन स्तरों से सफलता पाई जा सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर आदेश सुरक्षित

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ में बहस चली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अमेठी में हादसा, तीन की मौत

    अमेठी के बाजारशुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को सुबह साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा हुआ। ट्रक में पीछे से कार घुस गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन कार सवार की मौत हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अमरोहा में संभल बॉर्डर पर गोकुशी किए जाने पर हंगामा

    अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में संभल बार्डर पर गोकुशी किए जाने की बड़ी घटना सामने आने पर लोगों में रोष फैल गया। घटना सैदनगली नगर पंचायत के वार्ड पांच चांदपुर और जनपद संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव मथना के जंगल में होने से काफी देर तक दोनों जनपदों की पुलिस बार्डर को लेकर आपस में उलझी रही। लेकिन गोकुशी के बाद पशुओं के अवशेष दोनों जनपदों के क्षेत्र में पड़े होने से दोनों ओर की पुलिस सक्रिय हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    राजभवन घेराव की कोशिश कर रहे सपाइयों को रोका

    लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर राजभवन घेराव की कोशिश की, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस बल ने रोक लिया। सपाइयों ने बैरिकेडिंग हटाकर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने टांग पकड़कर बसों में कार्यकर्ताओं को जबरन लाद दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    लखनऊ में फर्जी IAS गिरफ्तार

    लखनऊ में शहीद स्मारक के पास कार सवार युवक ने चेकिंग में खुद को आईएएस अफसर बताया, पुलिसकर्मियों ने पूछा तो अर्दब में लेने के लिए फर्जी विजिटिंग कार्ड थमा दिया। सिपाहियों ने कार में झांककर देखा तो अंदर दो लाल-नीली बत्ती रखी मिली। सख्ती से पूछताछ में युवक की पोल खुल गई। वजीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner