Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: अमरोहा में संभल बॉर्डर पर गोकुशी किए जाने पर हंगामा, सीमा विवाद में उलझी रही सैदनगली और संभल पुलिस

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:23 AM (IST)

    अमरोहा में संभल बॉर्डर पर गोकुशी की घटना से आक्रोश फैल गया। सैदनगली और संभल पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं क्योंकि अवशेष दोनों क्षेत्रों में पाए गए। गन्ने के खेतों में पशु अवशेष मिलने से गोकुशी का धंधा चलने की आशंका है। भाजपा नेता अभिनव कौशिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ दीप कुमार पंत ने जांच का आश्वासन दिया।

    Hero Image
    अमरोहा में संभल बॉर्डर पर गोकुशी किए जाने पर हंगामा, सीमा विवाद में उलझी रही सैदनगली और संभल पुलिस

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र में संभल बार्डर पर गोकुशी किए जाने की बड़ी घटना सामने आने पर लोगों में रोष फैल गया। घटना सैदनगली नगर पंचायत के वार्ड पांच चांदपुर और जनपद संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव मथना के जंगल में होने से काफी देर तक दोनों जनपदों की पुलिस बार्डर को लेकर आपस में उलझी रही। लेकिन गोकुशी के बाद पशुओं के अवशेष दोनों जनपदों के क्षेत्र में पड़े होने से दोनों ओर की पुलिस सक्रिय हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गन्ने के कई खेतों में कई पशुओं के अवशेष, सिर, रस्से, औज पड़े मिलने से लग रहा है कि यहां पर गोकुशी किए जाने का धंधा कई दिन से चल रहा था। सूचना मिलते ही भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।

    उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पार्टी नेताओं को गौकशी किए जाने की घटना की जानकारी देकर पुलिस से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही सैदनगली थाना पुलिस के साथ ही सीओ दीप कुमार पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

    हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि सैदनगली थाना क्षेत्र में पहले भी गोकुशी के बड़े मामले सामने आ चुके हैं। 

    कुछ समय पहले एक तालाब से कई पशुओं के अवशेष बरामद किए गए थे। उधर देर रात घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक के अखिलेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। 

    सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गोकुशी के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner