Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में यलो अलर्ट, कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार, पढ़ें दो जून तक मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 29 May 2023 07:56 AM (IST)

    UP Weather Update हवा का असर रविवार को भी दिनभर देखने को मिला है। राजधानी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अब आने वाले तीन दिन बादल छाने की संभावना है और तेज हवा भी चलेगी। कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।

    Hero Image
    UP Weather Update: यूपी के जिलाें में छिटपुट बारिश के आसार।

    लखनऊ, डिजिटल टीम। UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में दो जून तक मौसम सुहावना बना रहने की अनुमान है। आगरा में एक जून तक बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं वहीं राजधानी में दो जून तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सोमवार को धूप के साथ दिन की शुरुआत हुयी हैं लेकिन अनुमान है कि दोपहर में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले  रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो जून तक पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने दो जून तक प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। वहीं अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    यलो अलर्ट भी जारी किया गया

    वहीं, लखनऊ, कानपुर, पहरदोई, बरेली समेत आसपास के कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद दो जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी पानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट से तात्पर्य तेज हवा और बारिश के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं, आरेंज अलर्ट के तहत आंधी और बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    प्रदेशभर में मौसम में नमी

    रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 35.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3.6 डिग्री तक की गिरावट के साथ तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा के चलने से प्रदेशभर में मौसम में नमी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। सर्वाधिक तापमान प्रयागराज 39.6 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। सबसे कम तापमान बरेली में 19.8 डिग्री और बाराबंकी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    एक जून तक बरसात के आसार

    आगरा ईरान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक जून तक बरसात के आसार हैं। रुक-रुक कर बरसात होने से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। रविवार दिनभर बादलों की आवाजाही रही। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री से. रहा। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि दो जून से दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।