Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: भाजपा कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी, सीएम योगी होंगे शामिल

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 08:08 AM (IST)

    लखनऊ में भाजपा आज संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम और वोट बढ़ाओ अभियान की सफलता पर विचार किया जाएगा। पार्टी 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोट बढ़ाओ अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाने की तैयारी में है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश भाजपा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के लिए रविवार को एक वृहद कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इस दौरान तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के साथ ही वोट बढ़ाओ अभियान की सफलता की रूपरेखा तय की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य 15 अगस्त को होने वाले तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और वोट बढ़ाओ अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सक्रिय करना है।

    भाजपा आज तय करेगी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा

    वोट बढ़ाओ अभियान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान को प्रदेश भाजपा व्यापक पैमाने पर चलाने की तैयारी में है।

    अभियान से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ता व पदाधिकारी 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के साथ ही छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करेंगे।

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में सीएम योगी भी होंगे शामिल

    कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी संबोधित करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल होंगे। 

    ये भी पढ़ेंः Sambhal Violence Update: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क सहित 23 को कोर्ट का समन, हिंसा में हुई थी चार की मौत

    ये भी पढ़ेंः Chambal Water Lavel: चंबल नदी का जलस्तर घटने से राहत, अभी भी टीलों पर 1000 की आबादी