UP News: सुलतानपुर के पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू सपा में शामिल, चुनाव में पार्टी को मिल सकता है फायदा
चन्द्र भद्र सिंह सपा के टिकट पर इसौली से विधायक रह चुके है। इनके पिता इन्द्र भद्र सिंह भी विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चन्द्र भद्र सिंह सुलतानपुर से लोकसभा का चुनाव सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के टिकट से लड़ चुके है। उस समय सोनू भाजपा की मेनका गांधी से महज 14526 मतों से हार गए थे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छठे चरण में सुलतानपुर लोकसभा सीट के मतदान से चार दिन पहले क्षेत्र की इसौली विधानसभा सीट से विधायक रहे चन्द्र भद्र सिंह सोनू मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। पूर्व विधायक के शामिल होने से सपा को सुलतानपुर व आस-पास की लोकसभा सीटों पर फायदा मिल सकता है।
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव व पूर्व विधायक सोनू की भेंटवार्ता की तस्वीर पोस्ट करके उनके सपा में शामिल होने की जानकारी दी।
सपा के टिकट पर इसौली से विधायक रह चुके हैं चन्द्र भद्र सिंह
चन्द्र भद्र सिंह सपा के टिकट पर इसौली से विधायक रह चुके है। इनके पिता इन्द्र भद्र सिंह भी विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चन्द्र भद्र सिंह सुलतानपुर से लोकसभा का चुनाव सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के टिकट से लड़ चुके है। उस समय सोनू भाजपा की मेनका गांधी से महज 14,526 मतों से हार गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि चन्द्र भद्र सिंह के सपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।