Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देश का जो मुझ पर कर्ज है, वह उतारने राजनीति में आया हूं', इस जांबाज पूर्व IPS अफसर ने थामा BJP का दामन

    Updated: Tue, 21 May 2024 02:50 PM (IST)

    Former IPS Prem Prakash Join BJP लोकसभा चुनाव के छठवें चरण से पहले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस प्रेम प्रकाश भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्ट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्व आईपीएम को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इन्हें बसपा सुप्रीमो के बेहद करीबियों में से एक माना जाता है...

    Hero Image
    छठे चरण के मतदान से पहले इस जांबाज पूर्व IPS ने थामा BJP का दामन

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Former IPS Prem Prakash Join BJP: वर्ष 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी में शामिल कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि देश का जो कर्ज मुझ पर है, उसे उतारने के लिए राजनीति में आया हूं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए पूरी तरह समर्पित है। मैंने हमेशा बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेम प्रकाश का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी के संकल्प को हम सबको मिलकर पूरा करना है। समाज के लोग भी आपसे प्रेरणा लेंगे।

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की प्रेम प्रकाश बहुजन समाज के लिए नियमित रूप से काम कर रहे हैं। उनके आने से भाजपा को अगले दो चरणों में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गाड़ी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।

    ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विश्व के सबसे बड़ा बहुरूपिया कहा। उन्होंने यह भी कहा इनके घर में पार्टी की सांसद के साथ बदसलूकी होती है और गठबंधन के सहयोगी आवाज तक नहीं उठाते हैं। इनका इतिहास ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का रहा है।

    प्रेम प्रकाश ने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर संविधान बदलने और आरक्षण छीनने की बात कह रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने ही संविधान बदलकर इमरजेंसी लगाई थी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो संविधान का सम्मान करती है।

    यह भी पढ़ें- प्रि‍यंका गांधी 25 मई को वाराणसी और महाराजगंज में करेंगी चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्‍याशियों के ल‍िए करेंगी वोट अपील

    comedy show banner
    comedy show banner