प्रियंका गांधी 25 मई को वाराणसी और महाराजगंज में करेंगी चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगी वोट अपील
Lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पांचवें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस अपने हिस्से की बाकी बची पांच सीटों पर चुनावी प्रचार को और धार देने में जुट गई है। छठे चरण में कांग्रेस केवल इलाहाबाद की सीट से चुनाव लड़ रही है जबकि सातवें चरण में वाराणसी बांसगांव देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा का 25 मई का कार्यक्रम तय किया है। 25 को वह वाराणसी व महाराजगंज में चुनाव प्रचार करेंगी। महाराजगंज में जनसभा के बाद वह वाराणसी में रोड शो करेंगी।
लोकसभा चुनाव को लेकर पांचवें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस अपने हिस्से की बाकी बची पांच सीटों पर चुनावी प्रचार को और धार देने में जुट गई है। छठे चरण में कांग्रेस केवल इलाहाबाद की सीट से चुनाव लड़ रही है, जबकि सातवें चरण में वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है।
प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय
प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पांचवे चरण के चुनाव के बाद शेष रह गई इलाहाबाद, वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्राचारकों के कार्यक्रम तय करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल 25 मई को वाराणसी और महाराजगंज में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
वाराणसी में रोड शो करेंगी प्रियंका
प्रियंका महाराजगंज में जनसभा करने के बाद वाराणसी में रोड शो करेंगी। 10 से 18 मई तक प्रियंका ने रायबरेली व अमेठी में डेरा डाल रखा था। यहां से फ्री होने के बाद उत्तर प्रदेश में बाकी सीटों पर उनके प्रचार के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। राहुल सपा के हिस्से वाली सीटों पर भी अखिलेश के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। इसलिए कांग्रेस अपनी चारों सीटों सहित सपा की सीटों पर भी दोनों नेताओं की संयुक्त जनसभाओं के आयोजन की तैयारी कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।