Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chief Secretary SP Goyal : मुख्य सचिव एसपी गोयल की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    Chief Secretary SP Goyal Met Governor AnandiBen Patel एसपी गोयल ने गुरुवार शाम को करीब 6.30 बजे मनोज कुमार सिंह से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्य भार ग्रहण किया। एसपी गोयल ने लोकभवन में मनोज कुमार सिंह से गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 56वें मुख्य सचिव को कार्यभार लेने के बाद देर शाम मुख्यमंत्री के सरकारी ‍आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की थी।

    Hero Image
    मुख्य सचिव एसपी गोयल की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव गोयल करीब आधा घंटा राजभवन में रहे, इस दौरान राज्यपाल के पास करीब दस मिनट रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार शाम को करीब 6.30 बजे मनोज कुमार सिंह से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्य भार ग्रहण किया। एसपी गोयल ने लोकभवन में मनोज कुमार सिंह से गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 56वें मुख्य सचिव को कार्यभार लेने के बाद देर शाम मुख्यमंत्री के सरकारी ‍आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की थी। 1989 बैच के टॉपर आईएएस अधिकारी एसपी गोयल को काफी धैर्यवान अधिकारी माना जाता है।

    उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी एसपी गोयल करीब आठ वर्ष से मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहे। भाजपा की 2017 में सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था। इसके बाद अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत होने के बाद भी वह मुख्यमंत्री कार्यालय में ही बरकरार रहे। वह मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी थे और उनको मुख्य सचिव का पद दे दिया गया।

    प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत होने के बाद भी वह मुख्यमंत्री कार्यालय में बरकरार रहे। मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बन चुके हैं। मूल रूप से लखनऊ निवासी एसपी गोयल का जन्म 20 जनवरी 1967 को हुआ था। बीएससी (ऑनर्स) और एमसीए की पढ़ाई के बाद 1989 में उनका चयन आईएएस सेवा में हुआ था।

    यह भी पढ़ें- UP News : एसपी गोयल के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद नौकरशाही में बड़े बदलाव के आसार

    उनकी पहली तैनाती इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। तत्पश्चात, बहराइच और अलीगढ़ के सीडीओ बने थे। वह देवरिया, मथुरा, इटावा, प्रयागराज, अलीगढ़ के डीएम भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- IAS Shashi Prakash Goyal :कर्मठ अधिकारी की छवि वाले SP Goyal की भी UP को विकास की राह पर ले जाने में अहम भूमिका

    वहीं नियोजन, सिंचाई, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह अक्तूबर 2014 से मई 2017 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मानव संसाधन विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटी थे।