Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : एसपी गोयल के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद नौकरशाही में बड़े बदलाव के आसार

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 01 Aug 2025 11:58 AM (IST)

    Major Reshuffle in Expected in UP Bureaucracy प्रदेश में अगले वर्ष प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे। 2027 के मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिक अनुभवी अधिकारियों को तैनात कर सकती है। इससे विकास की कई योजनाओं की उचित मानिटरिंग हो सकेगी।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्य सचिव एसपी गोयल

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : एसपी गोयल के उत्तर प्रदेश के 56वें मुख्य सचिव का पद संभाल लेने के बाद अब शासन स्तर पर बड़े बदलाव की संभावना है। कई अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव तय माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी गोयल के मुख्य सचिव पद पर आसीन होने के बाद अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया है। उनके पास रहे कई विभागों को फिलहाल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को सौंपा गया है। अब मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती हो सकती है।

    संजय प्रसाद की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी

    कई मंत्रियों की उनके अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव से पट नहीं रही है। कई अन्य विभागों में भी खींचतान चल रही है। माना जा रहा है कि शासन स्तर पर कुछ और अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव हो सकता है। संजय प्रसाद की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हुई है। उनको प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति और नागरिक उड्डयन का भी चार्ज मिला है। उनके पास प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह, गोपन व सूचना विभाग का चार्ज पहले से है। अब मुख्यमंत्री सचिवालय में संजय प्रसाद सबसे वरिष्ठ प्रमुख सचिव और प्रभारी हैं।

    प्रदेश में अगले वर्ष प्रदेश में पंचायत चुनाव

    प्रदेश में अगले वर्ष प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे। 2027 के मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिक अनुभवी अधिकारियों को तैनात कर सकती है। इससे विकास की कई योजनाओं की उचित मानिटरिंग हो सकेगी। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाना भी सरकार की शीर्ष वरीयता में है। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को समय और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराना भी सरकार की प्राथमिकता है।

    आइआइडीसी का भी दायित्व संभालेंगे मुख्य सचिव गोयल

    एसपी गोयल प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइआइडीसी) का भी कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही उनके पास अपर मुख्य सचिव समन्वय, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा एवं उपशा तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प का भी पदभार रहेगा। मुख्य सचिव रहते मनोज कुमार सिंह भी आइआइडीसी का दायित्व संभाल रहे थे। गोयल के मुख्य सचिव बनने के बाद अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद के पास वर्तमान पद के साथ ही प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति एवं नागरिक उड्डयन का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।