Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS Shashi Prakash Goyal :कर्मठ अधिकारी की छवि वाले SP Goyal की भी UP को विकास की राह पर ले जाने में अहम भूमिका

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:35 PM (IST)

    UP 56th Chief Secretary SP Goyal मुख्य सचिव राज्य के प्रशासनिक ढांचे का शीर्ष पद होता है। यह सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख होता है। मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार माना जाता है। इसके साथ ही राज्य की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव पर होती है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -शशि प्रकाश (एसपी) गोयल

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 56वें मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश (एसपी) गोयल को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ करने का अच्छा अनुभव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ की शपथ लेने के बाद से ही केंद्र सरकार की सेवा से लौटे 1989 बैच के आईएएस टॉपर एपी गोयल बीते आठ वर्ष से अधिक के समय से प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहे।

    एसपी गोयल ने 31 जुलाई को मुख्य सचिव के पद का कार्यभार स‍ंभाला। मुख्य सचिव राज्य के प्रशासनिक ढांचे का शीर्ष पद होता है। यह सचिवालय का कार्यकारी प्रमुख होता है। मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार माना जाता है। इसके साथ ही राज्य की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव पर होती है।

    एपी गोयल आठ वर्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साए की तरह है। अपर मुख्य सचिव पंचम तल (मुख्यमंत्री ऑफिस) की कमान संभाल रहे हैं। प्रदेश के एक-एक जिले पर उनकी गहरी पकड़ के साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी के साथ राजनीतिक में भी उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। गोयल का वर्ष 2024 में ही केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन उन्हें मुख्य सचिव का पद सौंपने के कारण यूपी में रोका गया।

    लखनऊ में वर्ष 1967 जन्में एपी गोयल

    एपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। लखनऊ में वर्ष 1967 जन्में एपी गोयल को आईएएस अफसर के रूप में पहली नियुक्ति यूपी के इटावा जिले में मिली। वह असिस्टेंट मजिस्ट्रेट इटावा बने। इसके बाद अलीगढ़, बहराइच व मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी रहे। गोयल इस बाद मथुरा, इटावा, प्रयागराज व देवरिया जिले के जिलाधिकारी भी रहे। बसपा सरकार की सरकार में वह कैबिनेट सेक्रेटरी रहे शशांक शेखर सिंह स्टाफ अफसर थे और अखिलेश यादव सरकार में सचिव नियोजन और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग रहे।

    यह भी पढ़ें- IAS Shashi Prakash Goyal : सीनियर आइएएस अफसर एसपी गोयल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह से लिया चार्ज

    नरेन्द्र मोदी सरकार में संयुक्त सचिव रहे

    केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की सरकार बनने के बाद वह मानव संसाधन एवं उच्च शिक्षा मंत्रायल में संयुक्त सचिव रहे। वर्ष 2017 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रमुख मुख्य सचिव बनाया गया। तब से वह इस पद पर कायम हैं। शशि प्रकाश गोयल की प्रदेश के प्रशासन और जिलों पर गहरी पकड़ मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath : योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, UP के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने

    शैक्षणिक पृष्ठभूमि

    एसपी गोयल का पूरा नाम शशि प्रकाश गोयल है। लखनऊ के रहने वाले एसपी गोयल का जन्म 1967 में हुआ था। उन्होंने बीएससी (ऑनर्स), एमसीए, ईएमआईबी (आईआईएफटी) किया है।