Move to Jagran APP

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल

धूमधाम से मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती। पंडित दीन दयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का हुआ भूमिपूजन

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:02 AM (IST)
एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल

लखीमपुर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल का भूमिपूजन पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित अटल पार्क, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, बुद्धा पार्क में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी, नपा अध्यक्ष निरुपमा वाजपेयी, सदर विधायक योगेश वर्मा, डॉ. इरा श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी भी हुई। सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में भी पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई गई। विद्यालय की आचार्य पूजा मिश्रा ने उनके प्रचारक जीवन पर प्रकाश डाला। उनके अलावा प्रधानाचार्य, आचार्य रजनी कपूर, वरिष्ठ आचार्य राकेश कुमार तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्ति किए। इस मौके पर कई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पलियाकलां: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में बूथों पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल का जन्मदिन नगर के समस्त बूथों पर मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

ईसानगर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अंत्योदय योजना के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। सिसैया, जेठरा व धुंधाकला बूथ पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार अवस्थी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर दुर्गेशनंदन, सुनील, विपिन कटियार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

मैगलगंज: भारतीय राजनीति के पुरोधा जनसंघ के संस्थापक कुशल संगठनकर्ता महान विचारक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी ने उनकी जयंती पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104 वीं जयंती पर मैगलगंज बूथ प्रथम, नयागांव बूथ प्रथम व द्वितीय पर भी पंडित जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मोहम्मदी: एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रामलीला मैदान स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.