Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में एक और पेशाब कांड, कासगंज में किन्नरों ने युवक का मुंडन कर पिलाया पेशाब, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 03:17 PM (IST)

    Kasganj Urination Case News In Hindi किन्नरों ने एक युवक का मुंडन कर उसे पेशाब पिलाया। कासगंज में दो गुटों की प्रतिस्पर्धा में युवक के साथ की गई अमानव ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kasganj News In Hindi: किन्नरों ने युवक का मुंडन कर उसे पेशाब भी पिलाया।

    कासगंज, जागरण संवाददाता। किन्नरों के एक गुट की अमानवीयता का शिकार हुआ युवक दूसरे गुट का करीबी है। वह दोनों गुटों में चल रही प्रतिस्पर्धा का शिकार हुआ है। किन्नरों ने उसे जंगल में घेरकर न सिर्फ उसका मुंडन किया, उसे पेशाब भी पिलाया। उससे नकदी लूट ली। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, वरना उसे किन्नर भी बना दिया जाता। युवक का मुंडन करने और उसे पेशाब पिलाने के शनिवार को वीडियो प्रसारित होने से घटना चर्चा में आ गई है। इस मामले में पुलिस पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो गुटों में चल रहा है विवाद

    गंजडुंडवारा में किन्नरों के दो गुट रहते हैं। एक गुट मुहल्ला इमामबक्श में रहता है। इसकी मुखिया चांदनी है और दूसरा कांशीराम कालोनी, सिकहरा में रहता है, इसकी मुखिया रूपराम है। दोनों ही गुटों में नेक मांगने के क्षेत्रों को लेकर लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। आए दिन विवाद भी होता रहता है। चांदनी के यहां सहावर के गांव बसई गांव का युवक खाना बनाने का काम करता है। वह इस गुट के किन्नरों के साथ नाचने-गाने और मांगने भी जाता है।

    किन्नरों के गुट ने घेर लिया

    युवक का आरोप है वह विगत गुरुवार को किसी काम से कासगंज गया था। शाम को वह लौट रहा था। जौहरी ईंट भट्ठा के पास उसे दूसरे गुट के किन्नरों ने घेर लिया। उसके साथ पहले मारपीट की। फिर बोतल में भरे पानी से उसके सिर को भिगो दिया। एक किन्नर ने जेब से उस्तरा निकाला और उसका मुंडन कर दिया। इसके बाद दूसरे किन्नर ने उसके मुंह में पेशाब किया। वह छटपटाता रहा। किन्नरों ने उसके पास मौजूद दस हजार रुपये भी छीन लिए।

    किन्नर बनाने का प्रयास भी

    युवक का आरोप है कि किन्नर उसे भी किन्नर बनाने का प्रयास कर रहे थे। शोरशराबे को सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उधर की ओर दौड़े। यह देखकर किन्नर उसे छोड़कर भाग गए। उसने थाना सहावर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

    इस पर पुलिस ने शुक्रवार को नामजद पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें लाली, रिचा, करानी, असीम और पवन शामिल हैंं। युवक का आरोप है कि जब उसका साथ अमानवीयता की जा रही थी, तब यह किन्नर उसका वीडियो भी बना रहे थे। यह वीडियो शुक्रवार की रात से इंटनेर मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

    किन्नरों ने युवक के साथ अमानवीय कृत्य किया है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रसारित हो रहे वीडियो संज्ञान में आ गए हैं। मुकदमे की विवेचना में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। -अनिल कुमार, थाना प्रभारी, सहावर