Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, सगी बहनों समेत सात डूबे, फर्रुखाबाद में 50 गांव जलमग्न

    By Jagran News Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:14 PM (IST)

    Uttar Pradesh Flood उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर कम नहीं हो रहा है। यमुना मंदाकिनी और वाल्मीकि नदी में सगी बहनों समेत सात लोग डूब गए हैं। यमुना का जलस्तर घटा गया लेकिन गंगा का बढ़ने से फर्रुखाबाद के 50 से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

    Hero Image
    गांव अजीजाबाद से नाव पर बैठकर दिलावरगंज जा रहे ग्रामीण। जागरण

    जागरण टीम, कानपुर। यमुना, मंदाकिनी और वाल्मीकि नदी में नहाने के दौरान सगी बहनों समेत सात लोग डूब गए। इनमें से युवक का शव बरामद हो गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद के 50 से अधिक गांवों में पानी भर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का पानी 50 गांव से अधिक गांवों में भर गया है। समैचीपुर चितार, कंचनपुर सबलपुर, साधौ सराय आदि बाढ़ प्रभावित गांवों के कुछ परिवारों ने सड़क किनारे तिरपाल डालकर रह रहे है। कन्नौज में गंगा अब खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। मेहंदी घाट पर गंगा का जलस्तर 125.10 मीटर रिकार्ड किया गया है। इससे अब खतरे के निशान 125.97 मीटर से सिर्फ 87 सेंटीमीटर दूर है। बाढ़ का पानी कासिमपुर और बख्सीपुर्वा में घुस गया है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: ढाबे की तंदूरी रोटी में निकली मरी छिपकली देख मची खलबली, इंटरनेट मीडिया पर Video Viral

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के मोहम्मदनगर व गोताखोर में पानी पहुंच गया है। जिससे कई घर पानी से घिर गए हैं। शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु 112.000 मीटर पर व खतरे का निशान 113.000 मीटर पर है। इटावा में यमुना व चंबल नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Jail CCTV Footage: कानपुर जेल सुरक्षा की खुली पोल, दीवार फांदकर भागा असरुद्दीन

    चित्रकूट के राजापुर में वाल्मीकि नदी में बहनों के साथ कजरी विसर्जन गए पारिवारिक चार भाई बह गए। लोगों ने विपिन और रोहित को बचा लिया। जबकि उमेश का शव मिला है। मोहित का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसी प्रकार पहाड़ी के रमयापुर में लवलेश शुक्ला का 17 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार कजरी विसर्जन के लिए मंदाकिनी नदी पर बहनों के साथ गया था। नहाने के दौरान योगेश तेज बहाव में बह गया।

    फतेहपुर के ललौनी थाना क्षेत्र के नया डेरा मजरे मुत्तौर निवासी 18 वर्षीय सोनी निषाद यमुना में नहाते समय डूब गई। उसे बचाने में 24 वर्षीय बड़ी बहन अंजली निषाद भी डूब गई। दोनों की तलाश की जा रही है। यमुना का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांदा में केन व यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है।

    Kanpur में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

    पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नर्वल के करबिगवां गांव में शनिवार सुबह एक मकान की दीवार गिरने से दबे बुजुर्ग की मौत हो गई। करबिगवां गांव निवासी 70 वर्षीय जयराम सविता अपने भाई रामसजीवन के घर के बाहर लेटे हुए थे। लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह के समय दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। जब तक उनको निकाला जाता, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया दीवार गिरने के चलते बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया घटना की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर गई थी। दैवीय आपदा के तहत स्वजन को शासन से आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा।