Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood Alert: UP में गंगा, यमुना समेत कई नदियों में उफान, बारिश से बरसी आफत, आठ की मौत

    By Jagran News Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Mon, 25 Aug 2025 09:12 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। गंगा यमुना रामगंगा समेत कई नदियों में उफान है। हजारों गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं बारिश के बीच मकान ढहने और बाढ़ में डूबने से सोमवार (25 August) को आठ लोगों की मौत हो गई।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह गिरा मकान, गंगा में समाता घर। जागरण

    जागरण टीम, कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगस्त महीने में मानसून की बारिश कई जिलों में आफत बनकर बरस रही है। गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों उफान पर है। बाढ़ का पानी गांवों में भरा है। तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे गए हैं। सोमवार (25 August) को बारिश में मकान व दीवार गिरने से फतेहपुर में तीन, बांदा में दो, कानपुर देहात में दो लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में गंगा का जलस्तर घटा है लेकिन यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बिंदकी कोतवाली के हरदौली गांव में वर्षा में गीली हुई कच्ची कोठरी ढहने से मलबे में दबकर गृहस्वामी मुकेश बाजपेई व उनकी 90 वर्षीय मां माधुरी मां व 50 वर्षीय पत्नी रन्नों की मौत हो गई है। दंपती के चार बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना का पानी बढ़ने से सेंगुर पर असर हुआ है। इसके चलते आढ़न पथार व चपरघटा के मार्ग डूब गए हैं। बांदा में केन व यमुना जलस्तर बीते 24 घंटे में करीब चार से पांच मीटर बढ़ा है। बबेरू कोतवाली के ग्राम कौहारा में सोमवार दोपहर दो बजे बारिश से गीली हुई कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर 75 वर्षीय रामशरण उनकी 70 वर्षीय पत्नी जगदेइया की मौत हो गई। वह घर के अंदर खाना खा रहा थे। शिवली के सिंहपुर में छप्पर गिरने से 85 वर्षीय राजाराम राजपूत की दबने से मौत हो गई। मैथा के बेहटा गांव में पानी टंकी की बाउंड्री गिरने से मलबे में दबने से 65 वर्षीय मुबारक अली की मौत हो गई।

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर घटने के बाद लोगों को राहत नहीं मिली है। फतेहपुर चौरासी के गांव हरदासपुर निवासी 40 वर्षीय शंभू उर्फ पतन्नी का शव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। फर्रुखाबाद में बाढ़ का पानी गांवों में भरा होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। कन्नौज में गंगा और काली नदी उफान पर हैं। प्राथमिक विद्यालय बख्सीपुर्वा में गंगा का पानी घुस गया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में Youtuber Mridul की एंट्री, शहनाज गिल के भाई शहबाज को हराकर मिली टिकट

    हमीरपुर में यमुना व बेतवा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सदर कोतवाली के मेरापुर मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय अरविंद रविवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद यमुना कूद गया। 20 किमी तैरने के बाद खुद की जान बचाई। उरई में यमुना का पानी कई गांवों में फिर से पानी भर गया और आने जाने वाले रपटा भी डूब गए हैं। रामपुरा क्षेत्र में भी पहुज व सिंध का पानी उफान पर है।

    यह भी पढ़ें- कन्नौज में हादसा, कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बिहार के भाई-बहन की मौत, युवती गंभीर

    औरैया में यमुना का पानी अजीतमल के गोहानी कला संपर्क मार्ग और सिकरोड़ी गांव के श्मशान घाट में पहुंच गया है। इटावा में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद सोमवार को स्थिर हो गया। चित्रकूट में मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बास 19 का आज से आगाज, मिलिए ‘बिग बास’ की रौबीली आवाज से पहचान बनाने वाले विजय विक्रम सिंह से...