Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Flood Alert: बारिश, बाढ़ और बिजली का कहर, चार लोगों की मौत

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:13 PM (IST)

    UP Flood Alert उत्तर प्रदेश में फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इधर तेज बारिश की वजह से मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आकाशीय बिजली ने पिता-पुत्र की जान ले ली। वहीं कई जगहों पर जलभराव की समस्या हुई। फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक में पानी भरने से ट्रेनों को काशन देकर गुजारा गया।

    Hero Image
    शमसाबाद से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर गांव चौरा के पास सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। जागरण

    जागरण टीम, कानपुर। उत्तर प्रदेश में बाढ़, बारिश और आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर में फर्रुखाबाद से लेकर फतेहपुर तक के तटवर्ती गावों के संपर्क मार्ग डूब गए। वहीं, तेज बारिश से फतेहपुर, औरैया में कच्चे मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। इधर, कानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर में तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। यमुना व उसकी सहायक नदियों का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। फर्रुखाबाद के मुहल्ला नेकपुर चौरासी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मंगलवार को काशन देकर ट्रेनों को 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाला गया।

    Unnao में जलस्तर बढ़ने से खलबली

    नरौरा से एक लाख 61 हजार 454 क्यूसेक पानी छोड़े ने के बाद कानपुर बैराज के डाउन स्ट्रीम से 3 लाख 77 हजार 106 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। मंगलवार शाम छह बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 112.790 मीटर रिकार्ड किया गया। जो सोमवार शाम 112.640 मीटर था। कटरी क्षेत्र के कालीमिट्टी शिवराजपुर मुख्य मार्ग धंसने के कारण आवागमन करने वाले लोग परेशान हैं। हिंदूपुर और नया बंगला के बीच में हो रहें कटान वाले स्थान पर लोनिवि के कर्मचारी कार्य करने में जुटे हैं। कटान वाले स्थान पर बोरियों के अलावा बुलडोजर से मिट्टी डाली जा रहीं है।

    UP Flood Farrukhabad

    कायमगंज सिनौली पचरौली मार्ग पर पुलिया के ऊपर बहते पानी में नाव से जाते लोग। जागरण

    Shuklagunj में भी गंगा फिर बढ़ीं खतरे की ओर

    शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटों में 15 सेमी और बढ़ गया है। इससे पश्चिमी गंगाघाट के शाहीनगर, गोताखोर, मोहम्मद नगर व करबला आदि मोहल्लों में गंगानदी का पानी फिर भरने लगा है। नाव के सहारे व पानी मंझाकर लोग आवागमन कर रहे हैं। इन मोहल्लों में लगभग एक सैकड़ा से अधिक मकान पानी से पहले ही घिरे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर गंगा किनारे बसे सीताराम कालोनी, बालूघाट, मनोहरनगर, शक्तिनगर, इंदिरानगर, रविदासनगर आदि मोहल्लों में नदी के किनारे रहने वाले लोगों में खलबली मची हुई है।

    Auriya में वर्षा से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबने से सो रहे युवक की मौत

    औरैया में ग्राम पंचायत माल्हेपुर फरीदपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज पुत्र भारत कुमार अपने बेटे विकास, मां सुखदेवी, बहन रचना व मझले भाई सोनू के साथ रहता था। सोमवार रात स्वजन खाना खाकर सोने चले गए। भाई सोनू ने बताया कि मकान मिट्टी से बना है। मनोज आगे वाले कमरे में सोने चला गया। देर रात अचानक मनोज के कमरे की छत गिर गई। मलबे में दबे मनोज को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद ली गई। मिट्टी के ढेर को हटाने में दिक्कत होने पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 15 मिनट में पहुंची दमकल की टीम ने मलबे से मनोज को बाहर निकाला। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक ने घायल को मृत बता दिया।

    पशुओं की मौत

    कानपुर के शिवराजपुर के गंगा तटवर्ती राधन गांव में मंगलवार की सुबह बिजली गिरने से गांव निवासी किसान हीरा दीक्षित की दो भैंसों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे बारिश के दौरान तेज आवाज में बिजली चमकने के बाद हुआ।

    Kanpur के चौबेपुर में आकाशीय बिजली से पिता-पुत्र की मौत

    चौबेपुर के रघुनाथपुर गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के चलते फसल में भरे पानी को निकालने गए पिता-पुत्र की बिजली गिरने से मौत हो गई। रघुनाथपुर निवासी किसान 46 वर्षीय ओम प्रकाश कठेरिया मंगलवार की सुबह बारिश होने के चलते फसल में भरे पानी को निकालने के लिए 14 वर्षीय बेटे अंश के साथ खेत पर गए थे। तेज आवाज के बाद बिजली गिरने से ओमप्रकाश और अंश उसकी चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए। खेत से कुछ दूरी पर मौजूद एक परिवार ने हादसे की जानकारी गांव वालों को दी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में बेटे और उपचार शुरू होने से पहले पिता ने दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: ट्रेलर रिलीज को लेकर अक्षय की सौरभ शुक्ला के सामने दलील, सबसे आगे कनपुरिया...तो

    Fatehpur में तेजी से खेतों में फिर फैलने लगा बाढ़ का पानी

    गंगा के फिर उफनाने से कटरी के वाशिंदों को फिर बाढ़ का डर सताने लगा है। बाढ़ का पानी फिर से गांव की गलियों व खेतों में भरने लगा है। कटरी के गांव बिंदकी फारम व सदनहा गांव को आने जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है। गंगा के उफनाने के बाद से बाढ़ के पानी से घिरे बिंदकी फारम गांव के 50 परिवार व 120 मवेशी व सदनहा गांव के 45 परिवार को 80 मवेशी संकट मेंं फंसे हैं। चारों ओर बाढ़ का पानी होने के कारण अब बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: टायसन की गोली पता नहीं पूछती... कहने वाले D-2 के शार्प शूटर पर केस

    Kannauj में भी जर्जर कच्चा मकान गिरा, चार लोग घायल

    वर्षा के चलते सुबह क्षेत्र के ग्राम कसावा में एक जर्जर कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और एबुलेंस से 100 शैया अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर, ग्राम प्रानपुर पल्यौरा में महिला का मकान भरभरा कर गिर गया। इससे मकान में रखा गृहस्थी का सामान दब गया।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, एक ही फंदे पर लटके मिले नवविवाहित जोड़े के शव