Move to Jagran APP

Orai News: उरई में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे क‍िनारे पलटी, 10 यात्री घायल

यूपी के उरई में बनारस से झांसी वापस लौट रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया है। वहीं एआरएम हादसे की जांच कराए जाने की बात कही है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Sat, 17 Jun 2023 10:36 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2023 10:36 AM (IST)
Orai Accident: एट थाना के टोल प्लाजा के पास पलटी बस

उरई, जागरण संवाददाता। बनारस से झांसी वापस लौट रही तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खंदक में पलट गई। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सात को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह पांच बजे के आसपास झांसी डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 78 एचटी 9652 बनारस से झांसी के लिए वापस लौट रही थी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक बस का संतुलन खो बैठा और बस एट टोल प्लाजा के पास हाइवे किनारे अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई।

बस के चारों पहिये ऊपर हो जाने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बस में सवरियां कम थी। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। बस में 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। लेकिन सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे किशोरी पत्नी राजाराम, राजाराम पुत्र राम भरोसे, विपिन कुमार पुत्र राजाराम निवासीगण घुरट थाना कोटरा एवं महेश चंद्र पुत्र गल्ली, बलवीर पुत्र गल्ली एवं रामकुंवर पत्नी गल्ली निवासीगण घुरट थाना कोटरा के अलावा शिव नारायण पुत्र पन्ना लाल निवासी मुहल्ला राम नगर उरई को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इनका उपचार जारी है। वही परिवहन निगम के एआरएम दुर्गा शंकर विश्कवर्मा का कहना है कि बस कैसे पलटी, इसकी जांच कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.