Move to Jagran APP

स्‍वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस में शामि‍ल होने की खबरों पर द‍िया जवाब, बोले- मैंने समर्थन द‍िया है, लेकि‍न...

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी से दिनेश सिंह और बहुजन समाज पार्टी से ठाकुर प्रसाद यादव चुनावी मैदान में हैं। हर पार्टी के प्रत्याशी पूरी दमखम के साथ एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उसके गठबंधन के साथी भी समर्थन के साथ-साथ चुनाव प्रचार में भागीदारी निभा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Sat, 18 May 2024 04:18 PM (IST)
स्‍वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस में शामि‍ल होने की खबरों पर द‍िया जवाब, बोले- मैंने समर्थन द‍िया है, लेकि‍न...
उत्कृष्ट मौर्य ने प्र‍ियंका गांधी से मुलाकात कर अपना समर्थन देने की कही बात।- सोशल मीड‍िया

संवाद सूत्र, ऊंचाहार। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपना समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को बदनाम करने की कोशिश के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बात कहीं जा रही है, जो सर्वथा अनुचित है। पार्टी मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हमने इंडी गठबंधन को सिर्फ अपना समर्थन दिया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी, भारतीय जनता पार्टी से दिनेश सिंह और बहुजन समाज पार्टी से ठाकुर प्रसाद यादव चुनावी मैदान में हैं। हर पार्टी के प्रत्याशी पूरी दमखम के साथ एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उसके गठबंधन के साथी भी समर्थन के साथ-साथ चुनाव प्रचार में भागीदारी निभा रहे हैं।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने विकासखंड जगतपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक द्वारा सदस्यता लेकर प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाए जाने की मतदाताओं से अपील की गई।

इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और शुक्रवार को ही कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रीय संगठन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य (अशोक) ने अपनी आवाज पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पूर्व सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में गोरा बाजार स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में इंडी गठबंधन को अपना समर्थन दिया।

Raebareli lok sabha seat: चुनावी भंवर से निकलने को भावनात्मक रिश्ते का सहारा, राहुल गांधी को विरासत में मिली है यह सीट

अशोक मौर्य का आरोप है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की छवि को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस बात को लेकर उत्कृष्ट मौर्य से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सर्वथा अनुचित है। लोगों द्वारा मुझे व मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जबकि पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हमने कांग्रेस पार्टी, इंडी गठबंधन को समर्थन दिया है।

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने बढ़ाई पैठ, मुलायम के करीबी इस नेता को पार्टी में शामि‍ल कर साधा वोटों का समीकरण