विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी के सामने मकान मालिक की नाबालिग बेटी से कर ली शादी, पुलिस पहुंची तो एक ही कमरे में मिले तीनों

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 08 Mar 2025 05:12 PM (IST)

UP Crime कानपुर में एक किराएदार दंपती ने मकान मालिक की 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर फरीदाबाद ले जाकर मंदिर ...और पढ़ें

UP Crime: मकान मालिक की नाबालिग बेटी से पत्नी के सामने रचाई दूसरी शादी. Concept Photo
UP Crime: मकान मालिक की नाबालिग बेटी से पत्नी के सामने रचाई दूसरी शादी. Concept Photo

HighLights

  1. 24 फरवरी को बहला-फुसलाकर नाबालिग को आरोपित दंपती ले गए थे फरीदाबाद
  2. गोविंद नगर पुलिस ने नाबालिग को बरामद करके आरोपित दंपती को भेजा जेल

जागरण संवाददाता, कानपुर । UP Crime: गोविंद नगर क्षेत्र में मकान मालिक की 15 वर्षीय बेटी को किराएदार दंपती बहला-फुसलाकर फरीदाबाद ले गए। वहां आरोपित युवक ने पत्नी के सामने मंदिर में नाबालिग से दूसरी शादी कर ली। शिक्षक पिता के गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार करके उसे बरामद कर लिया। शनिवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

दंपती की नाबालिग से होने लगी अच्‍छी बातचीत

गोविंद नगर क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक का तीन मंजिला मकान है। पहली मंजिल में मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले विनय और उसकी पत्नी तीन महीने पहले किराए पर रहने आए थे। दंपती की रहने के दौरान मकान मालिक की नाबालिग बेटी से अच्छी बनने लगी।

यह भी पढ़ें- सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच; मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

परिजनों ने बेटी को किराएदार से बातचीत करने से रोका

घनिष्ठता बढ़ती देख परिजनों को शक हुआ तो बेटी को किराएदार से बातचीत करने से रोका। इसके बाद भी वह चोरी छिपे उनके कमरे में जाकर मिलती रही। सख्ती करने पर वह दो दिन उनके पास नहीं गई। 24 फरवरी को शिक्षक और उसकी पत्नी काम से गए थे। मौका देख आरोपित दंपती किशोरी को अपने साथ लेकर निकल गई। घर लौटने पर शिक्षक को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।

गोविंदनगर में नाबालिग से दूसरी शादी रचाने के आरोपित विनय। साभार पुलिस

एक ही कमरे में मिले तीनों

लोकेशन के आधार पर पुलिस फरीदाबाद पहुंची तो तीनों एक ही कमरे में रहते मिले। किशोरी ने बताया, वह आरोपित महिला को दीदी कहकर बुलाती थी। उन्होंने मंदिर में शादी कराई है। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर शहर आ गई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार

आरोपित की पत्नी ने बताया, उसने भी घर से भाग कर शादी की थी। तब वह नाबालिग थी, आरोपित पति विनय को जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद वह शहर आकर उसके साथ रहने लगी थी।

गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया, आरोपित विनय के मौसा ने किराए पर मकान दिलाया था। आरोपी दंपती को जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: शादी की सालगिरह पर पत्नी से झगड़ा, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान; शव रखकर हुआ हंगामा