विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन से दोस्त का था प्रेम संबंध, जिला बदर भाई ने बेदर्दी से हत्या कर बनाया Video, सिर धड़ से अलग

Published: Mon, 01 Sep 2025 11:35 PM (IST)

कानपुर में एक युवक की उसके दोस्त ने बहन के साथ प्रेम संबंध के शक में हत्या कर दी। आरोपित ...और पढ़ें

ऋषिकेश की अपहरण कर हत्या के मामले पकड़े गए आरोपित मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश व रिशु वर्मा। जागरण
ऋषिकेश की अपहरण कर हत्या के मामले पकड़े गए आरोपित मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश व रिशु वर्मा। जागरण

HighLights

  1. दो बोरियों में भरकर फेंके थे सिर और धड़, चार आरोपित गिरफ्तार
  2. जिला बदर का समय खत्म होते ही लौटा और साथियों संग कर दी वारदात
  3. काकोरी के जंगल में की हत्या, ई-रिक्शा से ले गए थे जाजमऊ पुल

जागरण संवाददाता, कानपुर। दोस्त और बहन के प्रेम संबंधों की बात से सुलग रहा पड़ोसी युवक जिला बदर का समय खत्म होते लौटा और भाई और साथियों संग मिलकर काकोरी के जंगल में दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त के प्रति उसकी नफरत इस कदर हो गई थी कि उसने चाकू से पहले धड़ से सिर अलग किया, फिर बाएं हाथ को भी शरीर से अलग कर दिया। यही नहीं मुख्य हत्यारोपित ने वारदात का वीडियो भी बनाया था।

इसके बाद कटा हुआ हाथ और सिर को एक बोरी में और दूसरी बोरी में धड़ को भरकर ई-रिक्शा से जाजमऊ पुल लेजाकर गंगा में अलग-अलग दिशा में फेंक दिया। रविवार को महाराजपुर के गोशाला गांव के पास नदी में मिला। स्वजन ने दाएं हाथ पर टैटू की बिंदी और कलावे से अपने बेटे के रूप में पहचान की। इसके बाद चकेरी थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार हत्यारोपितों को सर्विलांस की मदद से श्याम नगर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित समेत चार युवक अभी फरार हैं। वहीं, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को अपहण, हत्या समेत धाराओं में मुकदमे में तरमीम किया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: दावों के आगे दम तोड़ गई जिंदगी, जाम में दर्द से तड़पते दो मरीजों की गई जान

शिवकटरा निवासी राजेश कुमार के 22 वर्षीय बेटे कार चालक ऋषिकेश को शुक्रवार रात 11 बजे मुहल्ले में रहने वाले दोस्त मोगली व निखिल गणेश महोत्सव में चलने की बात कहकर ले गए थे, लेकिन जब ऋषिकेश रात में घर नहीं लौटा तो स्वजन ने सुबह उसकी तलाश की। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए उसके दोस्तों व अन्य के खिलाफ चकेरी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज की।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश के दोनों दोस्त उसे गणेश पंडाल के पीछे करीब 300 मीटर दूरी पर ले गए, जहां पहले से मौजूद काकोरी निवासी आकाश उर्फ आलू, रिशू वर्मा, शिवकटरा निवासी दो भाइयों(मुख्य आरोपित व उसका भाई) के अलावा सत्यम और डैनी मौजूद थे। सभी ने उसे बेरहमी से पीटा और उसे बाइक पर बैठाकर काकोरी जंगल ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर निवृस्त्र कर पीटा और चाकू से उसकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया।

इसके बाद बायां हाथ भी काट दिया। डैनी कहीं से दो बोरियां लाया, जिसमें एक बोरी में सिर और हाथ, जबकि दूसरी बोरी में धड़ भरा। इसके बाद मुख्य हत्यारोपित किसी का ई-रिक्शा लेकर आया और बोरियां रखीं, जिन्हें जाजमऊ पुल ले जाकर गंगा में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने एक दर्जन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गई तो ऋषिकेश और मुख्य आरोपित के बीच विवाद की बात पता चली डीसीपी ने बताया कि ।पुलिस टीम ने आरोपित व उसके साथियों की तलाश शुरू की। रविवार शाम महाराजपुर के गोशाला गांव के पास एक शव मिला, जिसका सिर और बायां हाथ गायब था।

डीसीपी ने बताया शव के डीएनए जांच के लिए भी भेजा जाएगा। आरोपित शिवकटरा केसा हाउस निवासी मोगली वर्मा उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश, रिशु वर्मा को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से श्याम नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में निखिल के खिलाफ वर्ष 2023 में बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। डीसीपी ने बताया कि मुख्य हत्यारोपित जिलाबदर था। 21 अगस्त को उसका जिलाबदर का समय खत्म होने के बाद वह अपने घर आ गया और एक सप्ताह बाद ही उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी।

वहीं, हत्यारोपितों ने बताया कि मुख्य आरोपित के मोबाइल से हत्या करते हुए वीडियो भी बनाया गया है। अभी मुख्य हत्यारोपित, उसका भाई, डैनी और सत्यम भागे हुए हैं। मुख्य हत्यारोपित की बहन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

हत्यारोपितों ने स्वीकारा, दोस्त की बहन से प्रेम संबंध पर हुई हत्या

डीसीपी के अनुसार हत्यारोपितों ने बताया कि ऋषिकेश और पड़ोस के युवक में गहरी दोस्ती थी। चकेरी में दर्ज एक मुकदमे में पड़ोसी के जेल से आने के बाद उसे जिला बदर किया गया था। इस दौरान ऋषिकेश का उसके घर काफी आना जाना हो गया और उसकी बहन से प्रेम संबंध हो गए। जब पड़ोसी युवक जिलाबदर का समय पूरा करने के बाद घर लौटा तब दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी हुई। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद पड़ोसी ने ऋषिकेश की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक के भाई रवि का आरोप है कि परिवार संग वह मुकदमा लिखाने कृष्णा नगर पुलिस चौकी पहुंचे थे, जहां से टरका दिया गया। चकेरी थाने पहुंचे तो बाहर बैठे एक दारोगा ने प्रार्थना पत्र व फोटो लेकर आने को कहा। कचहरी से प्रार्थना पत्र टाइप कराकर शनिवार दोपहर को चकेरी थाने पहुंचे। इसके बाद कृष्णा नगर पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे। रात को अधिकारियों के सक्रिय होने के बाद कुछ लोग पकड़े गए। रवि की तहरीर पर छह नामजद समेत 14 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार

मृतक का शव सोमवार देर शाम शिवकटरा स्थित घर पहुंचा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपद्रव या जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस की निगरानी में कैंट के डबकेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP के सीएम योगी से बोली कानपुर की बच्ची, मेरा एडमिशन करा दीजिए, बड़े होकर बनूंगी...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।