विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रीन पार्क में INDIA vs AUS A वनडे मैच के लिए 25 से टिकट बिक्री, जानें कहां और कितने की मिलेगी

Published: Sat, 13 Sep 2025 08:25 PM (IST)

कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज के टिकट जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध ...और पढ़ें

वनडे मैच के लिए कानपुर ग्रीन पार्क तैयार।
वनडे मैच के लिए कानपुर ग्रीन पार्क तैयार।

HighLights

  1. 100 से लेकर एक हजार रुपये तक के होंगे टिकट, आनलाइन की जाएगी मैच टिकट बुकिंग
  2. भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जाएंगे तीन वनडे मैच, पहली बार होगी पूरी सीरीज

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में पहली बार भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली वनडे सीरीज के टिकट 100 से एक हजार रुपये तक में आनलाइन माध्यम से मिलेंगे। इसकी घोषणा उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) जल्द ही मैच आयोजन समिति की बैठक के बाद करेगा।

स्टेडियम की सी बालकनी और गैलरी को छोड़कर अन्य दीर्घाओं को तैयार कर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों तक मैच का रोमांच पहुंचाने की तैयारी यूपीसीए ने शुरू कर दी है। ग्रीन पार्क में पहली बार हो रही 30 सितंबर, तीन और पांच अक्टूबर को होने वाले तीन वनडे मुकाबले डे-नाइड प्रारूप में खेले जाएंगे।

INDIA vs AUS A at Green Park

टूर्नामेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिलने के बाद डा. संजय कपूर ने किया निरीक्षण। जागरण

यह मुकाबला ग्रीन पार्क के लिए खास

शनिवार को यूपीसीए की ओर से टूर्नामेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिलने के बाद डा. संजय कपूर ने निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता, नोडल सुजीत श्रीवास्तव के साथ स्टेडियम में अधूरे पड़े कार्य को देखा और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। स्टेडियम की सभी दीर्घाओं को देखने के बाद निरीक्षण दल ने ड्रेसिंग रूम, मीडिया गैलरी, पिच और आउटफील्ड में होने वाले कार्य के लिए जिम्मेदारी का वितरण किया। डा. संजय कपूर ने कहा कि यह मुकाबला ग्रीन पार्क के लिए खास होगा। हमने भारत और बांग्लादेश का सफल टेस्ट मैच कराकर इतिहास बनाया है। इस मुकाबले को भी यादगार बनाने के लिए यूपीसीए की पूरी टीम एकजुट होकर काम कर कर रही है। उन्होंने कहा कि मैच आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर अन्य मुद्दों पर वार्ता की जाएगी।

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर काटा केक

यूपीसीए की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल का जन्मदिन मनाया गया। टूर्नामेंट डायरेक्टर के साथ यूपीसीए के पदाधिकारी और प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने केक काटकर बीसीसीआइ उपाध्यक्ष को मेजबानी देने के लिए धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: उन्नाव की काली मिट्टी की पिच पर कानपुर ग्रीन पार्क में होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद खूब रोया अखिलेश का साथ देने वाला इंस्पेक्टर, हमने अधिकारियों के आदेश का पालन किया