Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरखपुर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव; मचा हड़कंप

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 12:22 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खिरकिटा दीगर गांव में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सत्यम कुमार नामक 24 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण है।

    Hero Image
    Gorakhpur Murder: मृतक सत्यम की फाइल फोटो। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोला क्षेत्र के खिरकिटा दीगर गांव में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। 24 वर्षीय युवक, सत्यम कुमार, की शव गांव के बाहर स्थित गेहूं के खेत में मिला। चाकू से पेट, सीने और गले पर हमला किया गया था। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची गोला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन के अनुसार, सत्यम कुमार शुक्रवार की शाम छह बजे घर से बाहर निकला था। इसके बाद, जब उसके पिता ने उसे फोन किया, तो वह व्यस्त होने की बात कह रहा था। रात भर घरवाले सत्यम का इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

    सुबह 8:30 बजे सत्यम के भाई ने फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद बता रहा था। इसके बाद, दो घंटे बाद गांव के लोगों ने गेहूं के खेत में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि युवक की हत्या में चाकू का इस्तेमाल किया गया है।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में ट्रैफिक नियमों में बदलाव, पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य

    घटनास्थल पर छानबीन करते सीओ गोला मनोज पांडेय व थानेदार। जागरण


    युवक के पेट, सीने और गले पर गहरे घाव पाए गए हैं, जबकि मोबाइल फोन टूट चुका था और चाकू घटना स्थल से गायब है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार और सीओ गोला मनोज पांडेय मौके पर हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: एसबीआई जंगल कौड़िया शाखा में 71.20 लाख का घोटाला, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    पुलिस के मुताबिक, मृतक सत्यम के खिलाफ विभिन्न मामलों में दर्ज मुकदमे थे, जिसमें चोरी का मामला भी शामिल है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वजन ने किसी के साथ रंजिश होने से इनकार किया है।घटना से जुड़े सभ पहलुओं की जांच चल रही है।जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

    बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा, 18 पर केस

    हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे गौरी निवासी निखिल को मनबढ़ों ने पीट दिया। आरोप है कि आरोपितों ने गाली देते हुए उसे कई बार जमीन पर पटका। इससे उसके शरीर में चोटें आई है। मां की तहरीर पर शुक्रवार को पिपराइच पुलिस ने सरफराज, मेंहदी, कामिल, आसिफ, करन अंसारी, कमरान, रेहान, मेराज व 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया। सभी आरोपित नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ अब्दुल हमीद नगर के रहने वाले हैं।