Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम उपचुनाव: भोवापुर और पटेल नगर में मतदान जारी, दोनों सीटों पर 7 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 11:04 AM (IST)

    गाजियाबाद में वार्ड संख्या 19 और वार्ड संख्या 21 के पार्षदों के निधन के बाद रिक्त दो सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदाता सुबह आठ बजे से मतदान कर रहे हैं।

    Hero Image
    सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वार्ड संख्या 19 और वार्ड संख्या 21 के पार्षदों के निधन के बाद रिक्त दो सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदाता वोट कर रहे हैं।

    सुबह नौ बजे तक वार्ड संख्या 19 में 2.96 और वार्ड संख्या 21 में 4.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। दोनों सीटों पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम की बैट्री में दिक्कत थी, उसको बदलवा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्ड 19 में मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाते लोग।

    मतदान के लिए बने हैं 23 पोलिंग बूथ

    दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए कुल 23 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर चार मतदान अधिकारियों की एक टीम बनाई गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या - 19 में 13,232 मतदाता और वार्ड संख्या- 21 में 13,084 मतदाता ईवीएम के जरिए वोट कर आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    भोवपुर वार्ड 21 में पार्षद उपचुनाव के लिए मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता।

    19 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    वार्ड संख्या - 19 के पटेलनगर, मुकंद नगर में उपचुनाव के लिए गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ मुकंदनगर इंटर कॉलेज, दयानंद बाल मंदिर स्कूल में कुल 12 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वार्ड संख्या - 21 के भोवापुर में उपचुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय हसनपुर, पुलिस मार्डन स्कूल, कौशांबी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, रेन बसेरा कौशांबी को पोलिंग बूथ बनाया गया है।

    पुलिंग बूथ पर सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम तैनात। फोटो- जागरण

    शाम को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूप में जमा किया जाएगा। 19 दिसंबर को कलक्ट्रेट परिसर में ही मतों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतदाताओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    वार्ड संख्या - 19

            प्रत्याशी का नाम - दल

    • रेखा                  कांग्रेस
    • रंजीता               भाजपा
    • प्रियंका हांडा     असपा
    • राजकुमारी       निर्दलीय

    वार्ड संख्या - 21

        प्रत्याशी का नाम   दल

    • ओमप्रकाश     कांग्रेस
    • बिन्नू राम        भाजपा
    • रीमा गौतम     निर्दलीय

    ये भी पढ़ें-

    नए साल में मिलने जा रही नई सुविधा, गाजियाबाद में नगर निगम की पहल से 40 हजार लोगों को होगा फायदा

    GDA Housing Scheme: गाजियाबाद में जल्द मिलेगा घर बनाने का मौका, हरनंदीपुरम योजना को लेकर आया ताजा अपडेट

    comedy show banner