Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नए साल में मिलने जा रही नई सुविधा, गाजियाबाद में नगर निगम की पहल से 40 हजार लोगों को होगा फायदा

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 11:23 AM (IST)

    गाजियाबाद नगर निगम नए साल में 40 हजार से ज्यादा लोगों को नई सुविधा देने जा रहा है। नगर निगम शहर के 20 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इससे गाजियाबाद में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा और यह जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

    Hero Image
    गाजियाबाद में बनेंगे 20 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन। नगर निगम की फाइल फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के रोकने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में से एक ई-व्हीकल को बढ़ावा देना भी शामिल है। गाजियाबाद नगर निगम ने इसे बढ़ाने के लिए शहर के 20 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम के पांचों जोन में बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन

    इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। यह कार्य जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के पांचों जोन में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

    फाइल फोटो। 

    वाहनों की चार्जिंग पर लगेगा न्यूनतम शुल्क

    यह कार्य जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। यह चार्जिंग स्टेशन पीपीपी माडल के आधार पर बनाए जाएंगे। इससे करीब 35 से 40 हजार ई व्हीकल उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। चार्जिंग स्टेशन पर वाहनों की चार्जिंग का शुल्क भी न्यूनतम ही रखा जाएगा, ताकि लोगों पर इसका अधिक भार न पड़े।

    गाजियाबाद में यहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    • कवि नगर जोन-  गोविंदपुरम, मेरठ रोड दुहाई, डायमंड फ्लाईओवर, विवेकानंद रेलवे ब्रिज l
    • सिटी जोन-  रेत मंडी नंदग्राम रोड, राज नगर एक्सटेंशन मेन रोड, हिडंन पेट्रोल पंप, हिंडन श्मशान पार्किंग साईं उपवन, पटेल मार्ग जीटी रोड, नया बस अड्डा।
    • विजय नगर जोन- ताज हाईवे, क्रासिंग रिपब्लिक, अकबरपुर बहरामपुर
    • मोहन नगर जोन- हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, मोहन नगर टी प्वाइंट, अर्थला मेट्रो स्टेशन, राजेंद्र नगर l
    • वसुंधरा जोन- कनवानी पुलिया और सौर ऊर्जा मार्ग 

    गाजियाबाद में 38,572 ई-व्हीकल हैं पंजीकृत

    जिले में 38,572 ई-व्हीकल पंजीकृत हैं, लेकिन इन वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की कमी है। इस कारण लोग ई-व्हीकल खरीदने से बचते हैं। यदि शहर में पर्याप्त संख्या में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हो जाएं तो ई-व्हीकल खरीदाराें की संख्या में इजाफा होगा। इससे निश्चित तौर पर वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी।

    कितना चार्जिंग शुल्क लेगा नगर निगम?

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में दो तरह से वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इसमें स्लो चार्जिंग में आठ रुपये प्रति यूनिट शुल्क निगम उपभोक्ताओं से लेगा। फास्ट चार्जिंग में 15 रुपये शुल्क लिया जाएगा। जिले में चार हजार दोपहिया वाहन है और यह वाहन स्लो चार्जिंग में ही चार्ज किए जाते हैं।