कनाडा जाने की चाहत में अफगान मूल के मां-बेटे ने बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, पुलिस जांच में हुए कई खुलासे
अफ़ग़ान मूल की मां-बेटे, सातवंत कौर और अमनदीप सिंह, को मोदीनगर में पासपोर्ट धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

मोदीनगर में पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले का खुलासा हुआ है। (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। पासपोर्ट फर्जीवाड़े में गिरफ्तार मां-बेटे सातवंत कौर व अमनदीप सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उन्हें कनाडा जाना था। वह मूलरूप से अफगानिस्तान के हैं, लेकिन पिछले 35 साल से भारत में रह रहे हैं।
महिला का पति पिछले साल उनसे विवाद के बाद भारत छोड़कर बाहर चला गया। जिसके बाद मां-बेटे दिल्ली के तिलक नगर में किराये पर रहने लगे। इनके पासपोर्ट पर पति के मकान का पता दर्ज था।
एजेंट ने दिया था पासपोर्ट रद होने का झांसा
2025 के अंत में इनका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया। पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने वह दिल्ली के पासपोर्ट कार्यालय गए। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मां-बेटे को एजेंट विवेक गांधी मिला। उसने पता बदलने के चलते पासपोर्ट रद होने का झांसा दिया।
कहा कि पासपोर्ट पर पति के मकान का पता लिखा है, अब मां-बेटे का पता बदल गया है, ऐसे में पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं हो पाएगा। नए पते पर पासपोर्ट बनवाने में समय लगेगा।
इसपर मां-बेटे ने समाधान पूछा तो विवेक ने कहा कि वह अपने स्तर से जल्दी बनवा देगा। किसी अन्य पते पर ही पासपोर्ट जारी करा देगा। बताया जा रहा है कि दोनों कनाडा में किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रहे थे। क्योंकि भारत में इनका कोई रिश्तेदार नहीं है। हालांकि पुलिस कनाडा जाने के कारणों का जवाब तलाश रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पासपोर्ट फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, पोस्टमैन पर एफआईआर; थाने के मुंशी को किया निलंबित
यह भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट रैकेट के आगे फेल हुआ सिस्टम, फर्जी पतों पर कैसे बने 22 पासपोर्ट? जिम्मेदारों की बड़ी चूक आई सामने
यह भी पढ़ें- गजब हाल! मोदीनगर के जिन गांवों में नहीं है एक भी सिख, वहां जारी कर दिए गए 22 पासपोर्ट
यह भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश: मोदीनगर के भोजपुर के पतों पर बनवा लिए 22 पासपोर्ट, महिला समेत पांच अरेस्ट
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के भोजपुर में एक बड़े फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका
