यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिंदू युूवतियों को फंसाता था प्रेमजाल में, 10 से अधिक की शादियां, फिर मतांतरण का रचता गंदा खेल
फर्रुखाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक फर्जी आइडी के जरिए हिंदू युवतियों को फंसाता था। ...और पढ़ें

HighLights
- वाराणसी पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार
- संबंध विच्छेद करने की बात कह पल्ला झाड़ रहे स्वजन
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। शहर के एक चर्चित मुस्लिम परिवार के युवक को वाराणसी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह फर्जी आइडी बनाकर हिंदू युवतियों को फंसाकर शादी करता था। राज खुलने पर वह उन पर मतांतरण का दबाव बनाता था। वह कई युवतियों से रुपये भी ऐंठ चुका है। हालांकि स्वजन उससे चार साल पहले ही संबंध विच्छेद कर लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
शहर कोतवाली के मुहल्ला चीनीग्रान निवासी ठेकेदार नादिर के छोटे भाई शाकिर के 27 वर्षीय पुत्र मो. शरफ रिजवी को वाराणसी की सारनाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने कानपुर निवासी सम्राट सिंह के नाम से मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आइडी बनाई। इसी नाम से उसने हिंदू युवतियों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें झांसा दिया कि उसके अलग-अलग शहरों में होटल व रेस्टोरेंट हैं।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर के बाद फर्रुखाबाद के बाढ़ पीड़ितों का दर्द, भोजन में निकला मांस और हड्डी के टुकड़े
वह युवतियों को दिल्ली, लखनऊ, कानपुर के होटलों में ले जाता था। उन होटलों में वह रिसेप्शन पर काम भी कर चुका था। वह युवतियों से शारीरिक संबंध बनाता और रुपये ऐंठता। कई युवतियों से शादी भी कर ली। इसकी पोल खुलने पर उसने युवतियों पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ही उसका संपर्क सारनाथ की एक युवती से हुआ।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में तबाही पर IIT Kanpur के प्रोफेसर ने किया अध्ययन, बादल फटना नहीं इसे बताया हादसे की वजह
मो. शरफ ने युवती से संबंध बनाए और पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलने पर युवती ने साहस दिखाकर सारनाथ थाने में शिकायत दर्ज की। वहां के थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने आरोपित मो. शरफ रिजवी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
सारनाथ पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपित 10 से अधिक युवतियों को अपने जाल में फंसा चुका है। वहीं आरोपित की भाभी देहरा ने बताया कि उन लोगों ने चार साल पहले ही मो. शरफ से संबंध विच्छेद कर लिए थे। परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं है। शहर कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उनसे किसी ने कोई संपर्क स्थापित नहीं किया है।