नेहरू से संबंधित निबंध प्रतियोगिता अब 30 तक
फैजाबाद : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के संरक्षण में पंडित जवाहरलाल नेहरू
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM (IST)
फैजाबाद : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के संरक्षण में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती से शुरू हुई राष्ट्रीय नदी गंगा एवं पंडित नेहरू विषयक निशुल्क ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता 30 नवंबर तक जारी रहेगी। संयोजक श्रीनिवास शास्त्री ने बताया कि नई पीढ़ी की मांग पर प्रतियोगिता की अंतिम तिथि आयोजन समिति ने 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। प्रतिभागियों के निबंध मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यों की मूल्यांकन कमेटी बनाई गई है, जिसमें डॉ. मनोज छापड़िया, डॉ. उपमा वर्मा तथा डॉ. रामानुज तिवारी शामिल हैं। नौ दिसंबर को सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर 11 प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें