विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Flood : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर बैराज पुल से रोडवेज बसों का आवागमन बंद, गंगा का तटबंध टूटने की आशंका

Published: Mon, 08 Sep 2025 03:08 PM (IST)

Bijnor News बिजनौर में गंगा का तटबंध टूटने की आशंका के चलते मेरठ-पौड़ी हाईवे पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों ...और पढ़ें

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर बैराज पुल से वाहनों का आवागमन बंद
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर बैराज पुल से वाहनों का आवागमन बंद

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गंगा का तटबंध टूटने की आशंका पर सोमवार दोपहर मेरठ पौड़ी हाईवे पर रोडवेज बसें और भारी वाहनों को बंद कर दिया गया। बैराज रोड पर बेरीकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर दिया गया है। एक माह बाद सोमवार को पूरी तरह गंगा बैराज पुल पूरी तरह वाहनों के लिए खोला गया था। चार घंटे बाद ही तमाम आशंकाओं के चलते बैराज रोड को बंद कर दिया गया है। 

गंगा का रावली तटबंध पर तेजी से कटान चल रहा है। तटबंध टूटने की आशंका पर पुलिस-प्रशासन हर स्तर की तैयारी में जुटा है। क्योंकि तटबंध टूटने के बाद मेरठ-पौड़ी हाईवे गंगा बैराज पुल से बिजनौर साइड में जलमग्न हो जाएगा। एएसपी सिटी ने तटबंध व क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद भारी वाहनों और बसों के संचालन को मेरठ-पौड़ी हाईवे पर रोक दिया गया है। गंगा बैराज पुल सोमवार सुबह दस बजे पूरी तरह खोला गया था। 

दरअसल, गंगा बैराज पुल में खराबी आने की वजह से सात अगस्त को दोपहिया वाहनों को छोड़कर वाहनों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके बाद चौपहिया वाहन शुरू किए गए थे। पांच दिन पहले बसों के संचालन की बैराज पुल से अनुमति दी गई थी। भारी वाहनों का संचालन सोमवार सुबह दस बजे किया गया था। लेकिन, तटबंध टूटने की संभावना पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मित्तल पेट्रोल पंप और रामराज पुलिस चौकी पर बेरीकेटिंग लगाकर वाहनों को दोनों ओर रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Flood: गंगा ने 300 मीटर तक काट दिया तटबंध, बिजनौर में बाढ़ की आशंका के चलते कई गांव खाली कराने की तैयारी

वहीं रोडवेज विभाग ने एआरएम ने संबंधित जिलों के अधिकारियों से बात कर डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक पुलिस भारी वाहनों को गजरौला, अमरोहा से निकाले जाने की प्लान तैयार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रूटडावर्जन भी किया रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Flood: यूपी के इस जिले में तटबंध टूटा तो एक लाख से अधिक लोगों को होगा खतरा, समय पर चेत जाते तो नहीं आती यह नौबत

यातायात प्रभारी रवि ने डायवर्जन की खाका तैयार करने में जुटे हैं। ट्रैफिक पुलिस को बैराज हाईवे पर तैनात किया गया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि तटबंध टूटने की आशंका पर फिलहाल रोडवेज बसों और भारी वाहनों को रोक दिया गया है।