Bijnor News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में डा. संजीव बालियान ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bijnor News बिजनौर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले से आक्रोश है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने रोबिन के घर जाकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, बिजनौर : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमले का प्रकरण तूल पकड़ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान रोबिन चौधरी के आवास पर गांव मोहल्ल्ड़पुर पहुंचे। प्रकरण की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमलावरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उन्हें बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर सभी आरोपित जेल नहीं गए तो सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदेशध्यक्ष को भी पूरी जानकारी दे दी गई है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में आरोपितों पर लचर कार्रवाई के लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
इसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी भी मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सहारनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी गांव मोल्हड़पुर में रोबिन चौधरी के घर पहुंचे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रोबिन चौधरी को गले लगाया। इसके बाद विस्तार से फिर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जमा हो गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोबिन चौधरी पर हमला से पहले पुलिस के साथ भी उसी स्थान पर मारपीट की गई है।
इसके बाद भी अधिकारियों ने हमले को हल्के में लिया। अधिकारियों की ओर से घटना में गंभीरता नहीं लेने और लचर कार्रवाई की वजह से आरोपित जमानत पर छूट गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब हुआ है। मुख्य आरोपितों को कूलर और पंखों में बैठाया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल फोन पर प्रदेश अध्यक्ष और एसपी से बात की। एसपी से दो टूक कहा कि दो दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान भाजपा नेता डा. बीरवल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, कपिल चौधरी, लोकेंद्र चौहान समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
एक ही परिवार में सात लाइसेंस, हों निरस्त
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एसपी से कहा कि आरोपितों पर पहले भी मुकदमें दर्ज हुए हैं। खालिद पर दो केस दर्ज थे, लेकिन सेटिंग कर उनमें एफआर लगवा ली। उसके भाइयों पर कई केस चल रहे हैं। पूरे परिवार में सात लाइसेंस हैं। इनमें चार पुरुषों और तीन महिलाओं के नाम हैं। उन्होंने सरेआम पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी है। ऐसे में इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
यह भी पढ़ें- Bijnor News : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला, कारोबारी पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
इस दौरान अन्य नेताओं ने खालिद और उसके भाईयों के अवैध काम की जांच करने की बात भी उठाई। इसके अलावा रोबिन चौधरी ने जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मामले में ठोस कार्रवाई कराने की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।