Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bijnor News : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला, कारोबारी पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 12:16 PM (IST)

    Bijnor News बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी और एक व्यापारी के बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि व्यापारी और उसके साथियों ने जिलाध्यक्ष के साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। घटना शहर के बुखारा रोड पर हुई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

    Hero Image
    बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार के पास हंगामे के दौरान मौजूद लोग। सौ. राहगीर

    जागरण संवाददाता, बिजनौर : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कारोबारी में रविवार रात गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कारोबारी के पक्ष के कई लोगों ने जिलाध्यक्ष की कार को घेर लिया। जिलाध्यक्ष के साथ गाली-गालौज करते हुए हंगामा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला दो संप्रदाय का होने के चलते एएसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

    शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोल्हड़पुर निवासी रोबिन चौधरी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। रविवार रात वह रोहित के साथ अपने दोस्त तुषार मलिक को आवास विकास में छोड़ने जा रहा था। उनकी कार जैसे ही बुखारा रोड पर बीआइसी के पास पहुंची। उसी समय आरामशीन और टाईल्स कारोबारी खालिद ने अपनी कार को बैक कर सड़क किनारे खड़ा कर लिया। जाम होने की वजह रोबिन ने कार को हटाने लिए कहा।

    इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि खालिद, उसका पुत्र और अन्य लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। जाति विशेष शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि एक दिन पहले हुए विवाद में इसने ही पैरवी कर मुकदमा दर्ज कराया है।

    जिलाध्यक्ष की कार का घेराव करते हुए गाली-गालौज की। जिलाध्यक्ष ने खिड़की और शीशा बंद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसके साथी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई और शहर कोतवाल उदयप्रताप मौके पर पहुंच गए।

    पुलिस के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते तनाव की स्थिति हो गई। भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। देर रात जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कारोबारी खालिद, उसके पुत्र अब्दुला व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएसपी सिटी ने बताया कि खालिद व अब्दुला को हिरासत में लिया गया है।