डिघिया नाला पर खतरा बिंदु से 11 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, किसानों के सामने फसल बचाने का संकट
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में जलस्तर बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। गिरिजा शारदा और सरयू बैराजों से 3.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। डिघिया नाला पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़)। तहसील सगड़ी के उत्तर बहने वाली सरयू नदी के तटवर्ती गांवों के लाेगों के मुश्किलें एक बार पुन: बढ़ती दिख रही है।बढ़ते-घटते क्रम में रविवार गिरिजा, शारदा व सरजू बैराजों से तीन लाख,35 हजार 521 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से प्रति घंटा लगभग दो सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
सोमवार शाम चार बजे न्यूनतम गेज डिघिया नाला पर खतरा बिंदु से 11 सेंटीमीटर ऊपर और मुख्य माप स्थल बदरहुला नाला पर खतरा बिंदु से 95 सेंटीमीटर नीचे नदी बह रही थी। रविवार व सोमवार शाम चार बजे के बीच बदरहुआ नाला पर 46 सेंटीमीटर और डिघिया नाला पर जलस्तर में 49 सेंंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रावास के छात्रों के बीच झड़प, तनाव का माहौल, देखें वीडियो...
जलस्तर बढ़ने से सहबदिया व देवारा खास राजा के झगरहवा का पुरवा के पास कटान हाेेने लगी है। हालांकि मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु से ऊपर जलस्तर होने के बाद गांवों के संपर्क मांर्ग डूब जाते हैं। बावजूद इसके दो दिन से जलस्तर में वृद्धि होने से तटवर्ती गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
रविवार सुबह आठ बजे गिरिजा बैराज से एक लाख, 46 हजार, 169 क्यूसेक, शारदा बैराज से एक लाख, 68 हजार, 408 क्यूसेक और सरयू बैराज से दो लाख, 944 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार शाम चार बजे जलस्तर मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर के नीचे 70.56 मीटर पर दर्ज किया गया था, जो रविवार शाम 17 सेंटीमीटर वृद्धि के साथ 70.73 मीटर तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें : वाराणसी में तनवीर अख्तर ने युवती से की थी छेड़खानी, अब परिजन गाली-गलौज कर दे रहे हैं धमकी
जबकि न्यूनतम गेज डिघिया नाला पर शनिवार शाम चार बजे जलस्तर खतरा बिंदु 70.40 मीटर से नीचे 69.82 मीटर पर रिकार्ड किया गया था, जो रविवार शाम चार बजे 20 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी के साथ 70.02 मीटर तक पहुंच गया। सोमवार शाम चार बजे बदरहुआ नाला पर जलस्तर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से नीचे 71.19 मीटर और डिघिया नाला पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर से ऊपर 70.51 मीटर पर जलस्तर दर्ज किया गया है। जब हवा चल रही है तो नदी की धारा कटान तेज कर दे रही है।
बदरहुआ पर खतरा बिंदु से ऊपर होने पर डूबते हैं संपर्क मार्ग
नदी का जलस्तर बदरहुआ नाला पर खतरा बिंदु पर ऊपर होते ही सहबदिया,गांगेपुर, हाजीपुर, चक्की हाजीपुर,देवारा खास राजा, भदौरा,शाहडीह बूढ़नपट्टी,बांका, अभ्भनपट्टी,सोनौरा,आरजी अजगर मगर्वी, बेलहिया, माधो का पुरा,अचल नगर के तटवर्ती क्षेत्रों में पानी फैलने लगता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
लोग कई किलोमीटर पैदल पानी में होकर अपने रोजमर्रा के सामानों के लेने के लिए बाजार तक पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब परिवार में कोई बीमार पड़ता है तो उसको पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। क्योंकि जलस्तर कम होने के कारण नाव का संचालन भी नहीं हो पता है। बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन की ओर से महुला-गढ़वल गढ़वल बांध पर 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। बाढ़ की स्थिति में लोगों के लिए 14 आश्रय स्थल भी स्थापित किए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।