Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Fire: चौकी में भर गया धुआं, तेज आवाज के साथ फटी बाइक की टंकियां; आग लगने से 300 वाहन जले; 5 सिपाही झुलसे

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 10:03 PM (IST)

    अलीगढ़ के पनेठी पुलिस चौकी के यार्ड में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। जब्त किए गए तीन सौ वाहनों में से अधिकांश बाइकों का जलना हुआ जिससे वाहन खाक हो गए। टायर फटने से तेज धमाके हुए और पांच सिपाही झुलस गए। पुलिस ने डेढ़ घंटे तक आग बुझाने में जुटकर कार्य किया। प्रभावितों का उपचार अकराबाद के सीएचसी में कराया गया। आग के कारण की जांच जारी है।

    Hero Image
    अकराबाद के पनेठी स्थित वाहन यार्ड में आग लगने के बाद उठतीं लपटें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पनेठी पुलिस चौकी के यार्ड में रविवार को दोपहर भीषण आग लग गई। जब्त किए गए तीन सौ वाहन जलकर खाक हो गए। इनमें बड़ी संख्या बाइकों की थी। टायरों के फटने से लगातार कई तेज धमाके हुए। कुछ वाहनों की टंकियां फट गईं। धुएं का गुबार दूर तक नजर आया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहशत के चलते हाईवे व गंगीरी रोड पर वाहन रुक गए। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चौकी में धुआं भर गया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी ही आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बाद दमकल पहुंचीं। पांच सिपाही झुलस गए। इनमें से सिपाही राहुल अधिक झुलसे हैं।

    आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

    सभी का उपचार अकराबाद के सीएचसी में कराया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह पता करने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली-कानपुर हाईवे से करीब सौ मीटर दूर पनेठी पुलिस चौकी के पास यार्ड है। यहां जिलेभर के थानों की पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को रखा जाता है।

    पाइप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी

    पांच सौ से अधिक वाहन यहां थे। इनमें सबसे अधिक संख्या में बाइक थीं। आटो, ट्रक, कार आदि भी थे। रविवार को चौकी में पांच-छह सिपाही थे। दोपहर ढाई बजे अचानक वाहनों के बीच से धुआं उठने लगा। सिपाही कुछ समझ पाते, उससे पहले ही धुएं का गुबार तेज हो गया और तेज धमाके होने लगे।

    टायर फटने से तेज धमाका

    चौकी में धुआं भर गया। सिपाही बाहर निकले तो आग की लपटें उठ रही थीं। टायर फटने से तेज धमाके हो रहे थे। सिपाही राहुल, ईश्वर सिंह, रामकृष्ण, अनिल तिवारी और विकास कुमार झुलस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहली दमकल पहुंची। शाम करीब साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें - 

    अब रोजगार के लिए नोएडा जाने की जरूरत नहीं! आपके जिले में ही खुलेगा नया इंडस्ट्रियल हब, ऐसे उठाएं फायदा

    ड्राइवर सावधान! यूपी के इस जिले में 95 लाइसेंस हुए रद्द, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?