Anganwadi Recruitment Scam: 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई
आगरा में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई है। सितंबर 2024 में हुई भर्ती में गलत निवास और आय प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में 12 कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएम ने शिकायतों पर जांच कराई जिसमें आरोप सही पाए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जांच रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को सौंपी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। सितंबर माह में हुई आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालों पर हुई जांच का परिणाम आ गया है। 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। उनपर गलत निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र लगाए जाने के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही साबित हुए। जिनके आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया है।
सितंबर 2024 में जिले में 469 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती निकली थी। जिसमें हजारों आवेदन आए। वरिष्ठता सूची के आधार पर उन्हें साक्षात्कार के लिए विकास भवन बुलाया गया था। चयन हो जाने के बाद चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए गए।
54 आईं शिकायतों में से 12 को पाया गया दोषी, हुई कार्रवाई
जिला कार्यक्रम अधिकारी से लेकर उनके विभाग पर मनमानी और सुविधा शुल्क के आधार पर भर्ती प्रक्रिया किया जाने का आरोप लगा गया। कई आवेदकों ने यहां तक आरोप लगाए कि चयनित अभ्यर्थी से उनके अधिक अंक हैं। फिर भी चयन नहीं हुआ। एक विधवा महिला को लेकर शिकायत हुई, जिसमें
आरोप लगाया गया कि विधवा होने के बाद पति का निवास प्रमाण पत्र लगाया गया है। कुछ पर ईडब्ल्यूएस का गलत प्रमाण पत्र लगाए जाने की शिकायत हुई। इस प्रकार लगभग 54 शिकायतें हुईं।
शादी होने के बाद भी मायका का लगाया निवास, जांच में पकड़ीं
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला को जांच सौंपी गई। शिकायतों के आधार पर सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जांच की गई। जिनमें से कुल 12 को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट को डीएम और सीडीओ को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी 12 दोषियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
ब्लॉक बार संख्या
ब्लाक का नाम बर्खास्त आंगनबाड़ी की संख्या
- खंदौली 2
- फतेहाबाद 3
- बिचपुरी 1
- पिनाहट 1
- जैतपुर 1
- सैंंया 2
- शहरी क्षेत्र 2
जितनी शिकायतें आईं थी, उन सभी की जांच की गई। जांच में दोषी पाईं गईं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची डीएम और सीडीओ को उपलब्ध करा दी गई है। शुभांगी शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व
ये भी पढ़ेंः UP Politics: 'अब तो रिटायरमेंट की ओर आप', क्या हैं सीएम योगी के फतेहपुर सीकरी MLA बाबूलाल पर तंज के सियासी मायने?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।