विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बैटल आफ द सेक्सेस' में निक किर्गियोस ने सबालेंका को हराया, खेल के बजाए मनोरंजन के लिए याद किया जाएगा मैच

Published: Mon, 29 Dec 2025 06:43 PM (IST)

टेनिस के एक नए फॉर्मेट 'बैटल ऑफ सेक्सेस' में निक किर्गियोस के सामना एरिना सबालेंका से हुआ। इस फॉर्मेट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. टेनिस का नया फॉर्मेट है 'बैटल आफ द सेक्सेस' 

  2. निक किर्गियोस ने सबालेंका को हराया

  3. मैच में जमकर हुआ मस्ती-मजाक

दुबई, एपी: टेनिस जगत के नवीनत टूर्नामेंट 'बैटल आफ द सेक्सेस' यानी महिला व पुरुष खिलाड़ी के बीच मुकाबले में रविवार को विंबलडन 2022 के उपविजेता निक किर्गियोस ने विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी एरिना सबालेंका को 6-3, 6-3 से हरा दिया।

यह प्रदर्शनी मैच लैंगिक समानता के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण के बजाय हल्के फुल्के मनोरंजन के लिए याद किया जाएगा। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी आपस में हंसी ठिठोली कर रहे थे। इस दौरान कुछ अंडर आर्म सर्विस भी देखने को मिलीं।

मस्ती के मूड में दिखीं सबालेंका

दुबई के 17,000 सीटों वाले कोका-कोला एरीना में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टाइम आउट के दौरान सबालेंका का नृत्य भी देखने को मिला। इस मुकाबले के सबसे महंगे टिकट करीब 72 हजार (800 डालर) में बिके। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किर्गियोस ने कलाई और घुटने की चोटों के कारण पिछले तीन वर्षों में केवल छह टूर-स्तरीय मैच खेले थे, लेकिन इस मैच में वह कई बार अपनी क्षमता के अनुरूप खेलते हुए दिखाई दिए।

नर्वस थे किर्गियोस

उन्हें सबालेंका के कोर्ट के हिस्से के लगभग 10 प्रतिशत छोटे होने का नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में खिलाड़ियों को प्रत्येक प्वाइंट के लिए दो के बजाय केवल एक सर्विस करने का मौका दिया गया। किर्गियोस ने मैच के बाद कहा कि मैं शुरू में थोड़ा नर्वस था, लेकिन मुझे लगता है कि यह टेनिस के खेल के लिए एक शानदार कदम है। वहीं सबालेंका ने कहा कि यह मैच उनके लिए अगले सत्र के लिए अच्छी तैयारी है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे जैक ड्रेपर, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा का वेडिंग रिसेप्शन: दिखा दोनों का रॉयल लुक, पत्नी हिमानी की ड्रेस पर टिकी सबकी नजर; होटल में ऐसे ली एंट्री